BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home देश श्रावस्ती में कृष्ण जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा:हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया...

श्रावस्ती में कृष्ण जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा:हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारों से गूंजे गांव; कृष्ण-राधा के रूप में सजे बच्चे बने आकर्षण

0
1
श्रावस्ती में कृष्ण जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा:हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारों से गूंजे गांव; कृष्ण-राधा के रूप में सजे बच्चे बने आकर्षण

श्रावस्ती के जमुनहा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर और गौसपुर गांवों में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली। भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकियों से सजी यात्रा गांव के प्रमुख रास्तों से गुजरी तो पूरा इलाका कृष्ण भक्ति में डूब गया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने फूल बरसाकर शोभायात्रा का स्वागत किया। जयकारों से गूंज उठा पूरा इलाका शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु ‘हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की’ और ‘जय श्री कृष्णा’ के जयकारे लगाते रहे। ढोल और डीजे की धुन के बीच भक्तिमय माहौल बना रहा। शोभायात्रा में शामिल झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। अबीर-गुलाल के साथ झूमे युवा और महिलाएं शोभायात्रा के दौरान डीजे और ढोल की धुन पर युवा और महिलाएं भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। श्रद्धालुओं ने अबीर-गुलाल उड़ाकर जन्मोत्सव की खुशी मनाई। गांव के अलग-अलग रास्तों से गुजर रही यात्रा को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे। कृष्ण-राधा के रूप में सजे बच्चे शोभायात्रा में छोटे बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी के रूप में सजाया गया। आकर्षक वेशभूषा में सजे बच्चे लोगों के लिए खास आकर्षण रहे। ग्रामीणों ने बच्चों के साथ तस्वीरें भी लीं और उनकी वेशभूषा की सराहना की। जगह-जगह फूल बरसाकर किया स्वागत मिर्जापुर और गौसपुर के मुख्य स्थानों से शुरू हुई शोभायात्रा गांव के विभिन्न रास्तों से होकर गुजरी। इस दौरान रास्ते में कई जगह श्रद्धालुओं ने यात्रा पर फूल बरसाकर भगवान श्रीकृष्ण का स्वागत किया। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक उत्साह बना रहा। पुलिस टीम रही तैनात शोभायात्रा के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हरदत्त नगर गिरंट पुलिस की टीम तैनात रही। पुलिसकर्मियों ने यात्रा के दौरान व्यवस्था संभाली। बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी के बावजूद कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। आरती के बाद बांटा गया प्रसाद शोभायात्रा के समापन के बाद सामूहिक आरती की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। आयोजकों के अनुसार गौसपुर गांव की प्रतिमा का विसर्जन भखला घाट पर किया जाएगा, जबकि मिर्जापुर गांव की प्रतिमा का विसर्जन सरयू नहर (देवरनिया) में होगा। कार्यक्रम में बुजुर्गों, युवाओं, महिलाओं और बच्चों समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here