नेपाल में बेचता था चोरी की बाइकें, आरोपी गिरफ्तार:3 मोटरसाइकिलें बरामद, गोरखपुर-बस्ती में दर्ज हैं 5 मुकदमे

0
1

बस्ती के शहर और आसपास के इलाकों से मोटरसाइकिल चोरी कर नेपाल में बेचने वाले युवक को कोतवाली पुलिस, एसओजी और एंटी थेफ्ट टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे और निशानदेही पर चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। सोमवार शाम करीब 4 बजे पुलिस ने मामले का खुलासा किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुदीप कुमार यादव (24) निवासी तुर्कवलिया, थाना पीपीगंज, गोरखपुर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ गोरखपुर और बस्ती में चोरी समेत अन्य धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। संदिग्ध बाइक सवार को रोककर की पूछताछ पुलिस के अनुसार, एक नवंबर की रात कोतवाली पुलिस गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रोककर पूछताछ की गई। बाइक और युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर जांच शुरू की गई। पूछताछ में आरोपी ने दो अन्य मोटरसाइकिलें झाड़ियों में छिपाकर रखने की जानकारी दी। अमहट सर्विस रोड के पास मिलीं दो बाइकें पुलिस टीम ने आरोपी की निशानदेही पर अमहट सर्विस रोड के पास झाड़ियों से दो और मोटरसाइकिलें बरामद कीं। तीनों में एक स्प्लेंडर प्लस और दो बजाज पल्सर शामिल हैं। दोनों पल्सर लाल और काले रंग की हैं। इन पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। पुलिस ने ई-चालान ऐप के जरिए चेचिस नंबर की जांच कर वाहनों की जानकारी जुटाई। चोरी की बाइकें नेपाल में बेचने की बात कबूली पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शहर और आसपास के इलाकों से मोटरसाइकिलें चोरी कर नेपाल ले जाकर बेचता था। पुलिस ने कोतवाली में दर्ज वाहन चोरी के दो मुकदमों में बरामदगी के आधार पर बीएनएस की धारा 317(2) बढ़ाई है। आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया। कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक बृजानंद सिंह, एसओजी प्रभारी विकास यादव, एंटी थेफ्ट टीम प्रभारी भानु प्रताप सिंह समेत कोतवाली, एसओजी और एंटी थेफ्ट टीम के पुलिसकर्मी शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here