नौतनवा नगर पालिका ने खरीदे दो पानी टैंकर:पर्व से पहले कूड़ा उठाने के लिए मैजिक गाड़ी भी शुरू की

0
4

आगामी पर्व को देखते हुए नौतनवा नगर पालिका ने दो पानी टैंकर और एक कूड़ा मैजिक गाड़ी शुरू की। नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने आज पूजा के बाद इन वाहनों को नगर को समर्पित किया। पालिका अध्यक्ष ने बताया कि नगर के लोगों तक पीने का पानी पहुंचाने और सफाई व्यवस्था बेहतर करने के लिए ये वाहन खरीदे गए हैं। कूड़ा मैजिक गाड़ी से सूखा और गीला कूड़ा अलग-अलग उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन वाहनों से नई तकनीक का लाभ लोगों तक पहुंच सकेगा। इस दौरान सभासद अनिल मद्धेशिया, सुरेंद्र बहादुर जायसवाल और अनिल जायसवाल मौजूद रहे। प्रमोद पाठक, गोविन्द मौर्या, दीपू प्रजापति, राजन वर्मा और नगर पालिका के कर्मचारी भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here