बस्ती के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के सुभई गांव में नीलगाय के हमले में तीन ग्रामीण घायल हो गए। घटना धान की कटाई के दौरान हुई।
जानकारी के अनुसार, विकासखंड साल्टौआ गोपालपुर के सुभई गांव में एक ग्रामीण खेत में धान काट रहा था। तभी नीलगाय ने उस पर हमला कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसकी चीख सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे नीलगाय से बचाया। इस दौरान नीलगाय को भगाने की कोशिश कर रहे दो अन्य ग्रामीण भी घायल हो गए।
घटना के बाद ग्रामीण खेतों में जाने से डर रहे हैं। उन्होंने वन विभाग से नीलगाय को पकड़ने और सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है।































