Home Blog Page 19

दूषित शराब से पीड़ित परिवार के खाते में तीन दिन के अंदर पहुंचेगी मुआवजा राशि : खाद्य मंत्री राजपूत

0

भोपाल : सागर जिले के बण्डा क्षेत्र में दूषित शराब के सेवन से बीमार हुए लोगों का हाल जानने के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजन से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा चिकित्सकों से उपचार की स्थिति के संबंध में चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस दुखद घटना से सरकार बेहद गंभीर है और पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

मंत्री राजपूत ने कहा कि दूषित शराब के सेवन से जिन लोगों की मृत्यु हुई है अथवा जो प्रभावित हुए हैं, उनके परिवारों को तीन दिन के अंदर मुआवजा राशि उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन पीड़ितों के पास संबल कार्ड नहीं है, उन्हें भी नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी। सरकार का उद्देश्य है कि संकट की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

तीन मरीजों की आंखों में गंभीर परेशानी, भोपाल एम्स भेजने की व्यवस्था :

बीएमसी के निरीक्षण के दौरान मंत्री राजपूत को सुनील विश्वकर्मा, सुल्तान सिंह, गोविंद अहिरवार नाम के तीन मरीजों की आंखों में अधिक परेशानी होने की जानकारी मिली। मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने तत्काल बेहतर उपचार के लिए तीनों मरीजों को भोपाल भेजने की व्यवस्था कराई। मंत्री ने दूरभाष पर भोपाल एम्स के चिकित्सकों से चर्चा कर मरीजों के इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की और उन्हें तत्काल भोपाल भेजा गया। मंत्री ने कहा कि मरीजों के उपचार में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर उन्हें बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी और सरकार उपचार का पूरा ध्यान रखेगी।

शराब माफिया पर कार्रवाई कर पुलिस-प्रशासन ने कमर तोड़ दी

दूषित शराब मामले में पुलिस एवं प्रशासन द्वारा की जा रही कार्रवाई पर मंत्री राजपूत ने संतुष्टि जताई। उन्होंने कहा कि सरकार ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया है और पुलिस तथा प्रशासन पूरी ताकत के साथ आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। शराब माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। सरकार पीड़ितों के साथ खड़ी है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

सरकार पीड़ितों के साथ, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

मंत्री राजपूत ने कहा कि इस दुखद घटना में जिन परिवारों ने अपने परिजन को खोया है, उनके प्रति सरकार की गहरी संवेदनाएं हैं। सरकार पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और उन्हें हरसंभव सहायता पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को जिस भी प्रकार की मदद की आवश्यकता होगी, सरकार उसे उपलब्ध कराने का प्रयास करेगी।

हरियाली तीज पर कृपाल मंदिर में गूंजे शिव-पार्वती के जयकारे:व्रती महिलाओं ने विधि-विधान से किया पूजार्चन, सुनी तीज व्रत की कथा

बस्ती में हरियाली तीज के पावन पर्व पर सोमवार को गांधीनगर स्थित कृपाल मंदिर में श्रद्धा और आस्था का खास नजारा दिखा। तीज व्रत रखने वाली महिलाओं ने पूरे विधि-विधान से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में महिलाओं की मौजूदगी और भक्ति भाव से पूरा वातावरण शिव-पार्वती की आराधना से गूंज उठा। हरियाली तीज के मौके पर व्रती महिलाओं ने माता पार्वती को सुहाग की सामग्री चढ़ाई। उन्होंने अपने पति की लंबी उम्र, अखंड सौभाग्य और परिवार में सुख-शांति की कामना की। भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा के बाद महिलाओं ने एक साथ तीज व्रत की कथा सुनी। कथा के दौरान महिलाओं को तीज पर्व की धार्मिक अहमियत और माता पार्वती की कठोर तपस्या के बारे में याद दिलाया गया। मान्यता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी। उनकी इसी तपस्या और शिव-पार्वती के पवित्र वैवाहिक जीवन के प्रतीक के तौर पर हरियाली तीज का पर्व खास श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। सुहागिन महिलाएं इस दिन निर्जला या फलाहार व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं। कृपाल मंदिर में तीज के मौके पर महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों से पर्व मनाया। हरे कपड़ों, मेहंदी और सुहाग के श्रृंगार से सजी महिलाओं ने हरियाली तीज की पारंपरिक सुंदरता बिखेरी। श्री कृपाल मंदिर ट्रस्ट की तरफ से हुए इस आयोजन का मकसद धार्मिक आस्था के साथ भारतीय संस्कृति और तीज की खास परंपरा को आगे बढ़ाना था। पूजा और कथा के दौरान मंदिर परिसर में ‘हर-हर महादेव’ और ‘माता पार्वती की जय’ के जयकारे गूंजते रहे। महिलाओं ने तीज पर्व को सिर्फ एक व्रत नहीं, बल्कि भारतीय नारी की आस्था, प्रेम, समर्पण और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक बताया।

ऑपरेशन ग्रीन स्ट्राइक के तहत बड़वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

0

भोपाल : मध्यप्रदेश में अवैध मादक पदार्थों की खेती, तस्करी एवं परिवहन के विरुद्ध प्रदेश में लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बड़वानी जिले में अवैध गांजे की खेती के विरुद्ध “ऑपरेशन ग्रीन स्ट्राइक” के तहत अब तक की बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। कार्रवाई में 27 क्विंटल से अधिक गांजे के पौधे बरामद किए गए। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 01 करोड़ 15 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।

यह कार्यवाही पुलिस महानिरीक्षक, ग्रामीण जोन इंदौर, पुलिस उप महानिरीक्षक, निमाड़ रेंज खरगोन तथा पुलिस अधीक्षक बड़वानी के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सेंधवा के नेतृत्व में बड़वानी, खरगोन एवं खंडवा जिलों के 400 से अधिक पुलिसकर्मियों की 12 टीमों द्वारा की गई।

थाना वरला क्षेत्र के दुर्गम पहाड़ी एवं जंगल इलाकों में अवैध रूप से की जा रही गांजे की खेती के विरुद्ध विशेष अभियान संचालित किया गया। टीमों द्वारा थाना वरला क्षेत्र के 19 गांवों में एक साथ सघन सर्चिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान ड्रोन तकनीक की सहायता लेने के साथ ही पुलिस टीमों ने दुर्गम पहाड़ी एवं जंगल क्षेत्रों में पैदल पहुंचकर संदिग्ध स्थानों की गहन तलाशी ली। अभियान के दौरान ग्राम डोकलियापानी, धवलियागीर, बागदरी, टाकियापानी एवं आड़नदी के दूरस्थ पहाड़ी एवं जंगल क्षेत्रों में अवैध गांजे की खेती किए जाने वाले 5 खेतों का पता लगाकर कार्रवाई की गई, जिनमें 26 हजार से अधिक गांजे के पौधे जब्त किए गए, जिनका कुल वजन 27 क्विंटल से अधिक तथा अनुमानित कीमत 1 करोड़ 15 लाख से अधिक है। पुलिस द्वारा जब्त किए गए खेत वन भूमि पर स्थित पाए गए हैं। इस संबंध में वन विभाग से संबंधित पट्टाधारियों/कब्जाधारियों की जानकारी प्राप्त की जा रही है। प्राप्त जानकारी के आधार पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की खेती एवं तस्करी के नेटवर्क के विरुद्ध अभियान को निरंतर प्रभावी बनाया जा रहा है। दुर्गम एवं वन क्षेत्रों में ड्रोन तकनीक, आधुनिक संसाधनों तथा विभिन्न जिलों के पुलिस बल के समन्वित उपयोग से ऐसी गतिविधियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों ने विभाग को ज्ञापन सौंपा:2 साल से खराब चौबे बाबा स्थान से बहादुरपुर बाजार तक की सड़क, जेई ने जल्द काम का दिया आश्वासन

बहादुरपुर। बहादुरपुर ब्लॉक में हनुमान जी मंदिर चौबे बाबा के स्थान से बहादुरपुर बाजार तक करीब दो साल से सड़क खराब है। इस बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों ने विभाग का ध्यान खींचा है। ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत और निर्माण की मांग करते हुए अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा और जल्द कार्रवाई की मांग की। इससे पहले, गोरखनाथ गोस्वामी ने 9 सितंबर 2026 को सड़क की समस्या को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत नंबर 92618500034250 है। इसमें बताया गया था कि चौबे बाबा के स्थान से बहादुरपुर बाजार तक की सड़क लंबे समय से खराब है और इसे ठीक करने की जरूरत है। फिलहाल शिकायत लंबित है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं और यह कई जगह से टूट गई है। इससे पैदल चलने वालों और वाहन चालकों को आने-जाने में दिक्कत होती है। बारिश के समय सड़क की हालत और बिगड़ जाती है। ग्रामीणों ने विभाग से सड़क का मौके पर जाकर निरीक्षण करने और जल्द निर्माण या मरम्मत का काम शुरू कराने की मांग की। ज्ञापन सौंपते समय विकास सिंह और गोरखनाथ गोस्वामी समेत कई ग्रामीण मौजूद थे। इस दौरान जेई सर्वेश कुमार वर्मा ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि सड़क का निर्माण या मरम्मत का काम जल्द कराया जाएगा। अब ग्रामीणों की नजर विभाग की कार्रवाई पर है। उन्हें उम्मीद है कि आश्वासन के बाद सड़क की समस्या का जल्द समाधान होगा।

हरितालिका तीज पर सुहागिनों ने मांगा पति की लंबी उम्र:कप्तानगंज के जागेश्वर धाम में उमड़ी भीड़, शिव-पार्वती की पूजा कर की खुशहाली की कामना

सोमवार को हरितालिका तीज का व्रत रखा गया। इस दौरान कप्तानगंज क्षेत्र में आस्था का माहौल देखने को मिला। सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए दिनभर व्रत रखा। शाम को महिलाएं पूजा की थाल सजाकर मंदिरों में पहुंचीं। उन्होंने भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। तिलकपुर स्थित जागेश्वर धाम में सुबह से ही व्रती महिलाओं का आना शुरू हो गया था। महिलाएं पूजन सामग्री लेकर मंदिर पहुंचीं। उन्होंने भगवान शिव का जलाभिषेक किया और माता पार्वती को फल-फूल व प्रसाद चढ़ाया। पूजा के दौरान महिलाओं ने अपने सुहाग की रक्षा, पति की लंबी आयु और परिवार में सुख-शांति की कामना की। इस बार हरितालिका तीज सोमवार को पड़ने से महिलाओं में खास उत्साह दिखा। श्रद्धालु महिलाओं का कहना था कि सोमवार भगवान भोलेनाथ को समर्पित दिन है। इसी दिन हरितालिका तीज का व्रत पड़ना उनके लिए विशेष सौभाग्य की बात है। जागेश्वर धाम परिसर में पूरे दिन भक्तिमय माहौल बना रहा। पूजा के दौरान ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे गूंजते रहे। कई महिलाएं पारंपरिक कपड़ों और सोलह श्रृंगार में मंदिर पहुंचीं। मंदिर परिसर में महिलाओं की मौजूदगी से तीज का उत्सव और भी खास नजर आया। मान्यता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी। इसी आस्था के साथ सुहागिन महिलाएं हरितालिका तीज पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा कर अपने दांपत्य जीवन की खुशहाली और अखंड सौभाग्य की कामना करती हैं।

तीज पर महिलाओं ने की शिव-पार्वती की उपासना:अखंड सुहाग और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की

हरितालिका तीज के मौके पर सोमवार को कप्तानगंज क्षेत्र में महिलाओं ने भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की। उन्होंने अपने पति की लंबी उम्र, अखंड सुहाग और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस दिन व्रत रखने वाली महिलाओं ने दिनभर उपवास रखा। कप्तानगंज क्षेत्र के स्वर्गाश्रम मंदिर और कौड़ी कोल के शिव मंदिर में बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचीं। महिलाओं ने भगवान शिव और माता पार्वती का जलाभिषेक कर पूजा की। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्ति का माहौल रहा। महिलाओं ने माता पार्वती से अपने सुहाग की रक्षा, पति की लंबी उम्र और परिवार में सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। तीज के अवसर पर मंदिरों में काफी भीड़ देखने को मिली।

तीज और गणेश चतुर्थी एक साथ, मंदिरों में उमड़ी भीड़:महिलाओं ने रखा व्रत, गणेश जी की पूजा कर मांगी खुशहाली

गौर, बस्ती। भाद्रपद महीने के शुभ अवसर पर सोमवार को हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का त्योहार एक साथ मनाया गया। इस मौके पर बाबा भारीनाथ मंदिर परिसर में धार्मिक उत्साह का माहौल दिखा। क्षेत्र के गांवों और कस्बों में महिलाओं ने हरतालिका तीज का व्रत रखा। उन्होंने भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा की और अखंड सौभाग्य मांगा। वहीं, श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की पूजा कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली मांगी। हरतालिका तीज को लेकर सुबह से ही महिलाओं में खास उत्साह था। सुहागिन महिलाओं ने पारंपरिक कपड़े पहनकर पूजा की तैयारी की। कई जगहों पर महिलाएं इकट्ठा होकर तीज की कथा सुनीं और मंगलगीत गाए। इसी दिन गणेश चतुर्थी का त्योहार भी श्रद्धा और खुशी से मनाया गया। घरों और कई जगहों पर भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित कर विधि-विधान से पूजा की गई। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश को दूर्वा, फूल, लड्डू और मोदक चढ़ाकर परिवार की सुख-शांति के लिए प्रार्थना की। धार्मिक स्थलों और पूजा पंडालों में भी भक्त आते-जाते रहे। हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी के एक साथ पड़ने से बाबा भारीनाथ क्षेत्र और गांवों में सुबह से ही भक्ति का माहौल रहा। घर-घर पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में त्योहार को लेकर उत्साह दिखा। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, हरतालिका तीज भगवान शिव और माता पार्वती के प्रति श्रद्धा का त्योहार है। वहीं, गणेश चतुर्थी भगवान गणेश की पूजा का खास मौका है। दोनों त्योहारों के एक साथ आने से श्रद्धालुओं ने इसे एक विशेष धार्मिक मौके के तौर पर मनाया।

हरदेवनाथ धाम में तीज पर्व पर जुटीं महिलाएं:शिव आराधना से भक्तिमय हुआ माहौल, सुख-समृद्धि की कामना की

बस्ती के बहादुरपुर इलाके में हरदेवनाथ धाम में तीज पर्व के लिए शाम होते ही महिलाएं आने लगीं। देखते ही देखते मंदिर परिसर में महिलाएं जमा हो गईं। इसके बाद सबने मिलकर भगवान शिव की पूजा शुरू की। गाने-बजाने और भक्ति गीतों के साथ महिलाओं ने शिव की पूजा कर सुख-समृद्धि मांगी। तीज पर्व पर महिलाओं में बहुत उत्साह दिखा। कई महिलाएं पारंपरिक कपड़ों में तैयार होकर हरदेवनाथ धाम पहुंचीं। मंदिर में पूजा के समय महिलाओं ने भगवान शिव और माता पार्वती को याद किया। इसके बाद भक्ति गीतों और शिव के जयकारों से पूरा माहौल भक्ति से भर गया। शाम के समय मंदिर में महिलाओं की बढ़ती भीड़ से पर्व का उत्साह साफ दिख रहा था। महिलाओं ने एक-दूसरे से तीज पर्व की परंपराओं और पूजा के बारे में बात भी की। सबने मिलकर भक्ति गीत गाए और भगवान शिव से परिवार की खुशहाली, सुख-शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। हरदेवनाथ धाम इलाके के लोगों के लिए आस्था का एक खास केंद्र है। तीज पर्व पर यहां महिलाओं के आने से धार्मिक माहौल और खास हो गया। पूजा के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा और उत्साह एक साथ दिखे। महिलाओं ने बताया कि तीज उनके लिए सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि आस्था और परंपरा से जुड़ा मौका है। भगवान शिव की पूजा करके वे अपने परिवार के अच्छे और सुखी जीवन की कामना करती हैं।

जंगली जानवर से टकराई बाइक:जानवर से टकराने के बाद बाइक बेकाबू होकर सड़क पर दूर

लालगंज थाना क्षेत्र के देईसांड़-बानपुर मार्ग पर एक जंगली जानवर से बाइक टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के दतुआखोर निवासी 40 साल के लालजी सोमवार अपनी बाइक से लालगंज थाना क्षेत्र के सेमाडाड़ी गांव में एक रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। देईसांड़-बानपुर मार्ग पर भोगीपुर स्कूल के पास अचानक एक जंगली जानवर सड़क पर आ गया। जानवर से टकराने के बाद बाइक बेकाबू होकर सड़क पर दूर जा गिरी। इस हादसे में बाइक सवार लालजी के सिर में गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों की मदद से घायल लालजी को बनकटी के पीएचसी ले जाया गया। वहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। स्थानीय लोगों धीरज कुमार, राम किशुन चौधरी और विरेन्द्र सिंह ने बताया कि सड़क के दोनों किनारों पर घना जंगल है। इस वजह से जंगली जानवर अचानक सड़क पर आ जाते हैं। उन्होंने बताया कि इस रास्ते पर हफ्ते में एक-दो ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। स्थानीय लोगों ने इसके लिए लोक निर्माण विभाग और प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है।

अमोढ़ा के पंडालों में विराजे प्रथम पूज्य श्री गणेश:विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना, भक्तों ने किए दर्शन और लिया आशीर्वाद

अमोढ़ा में गणेश उत्सव की शुरुआत हो गई है। उत्सव के पहले दिन अमोढ़ा मुख्य बाजार, मां कोटही मंदिर परिसर और शिव मंदिर अमोढ़ा में भगवान गणपति की प्रतिमाएं स्थापित की गईं। विधि-विधान से उनकी पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान गणपति बप्पा की प्रतिमाओं की आंखों की पट्टी खोली गई। इसके बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया। पूजा-अर्चना के बाद मंदिर परिसरों में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। भक्तिमय माहौल में भक्तों ने गणपति बप्पा का गुणगान किया और सुख-समृद्धि की कामना की। गणेश उत्सव को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।