Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश बस्ती के गन्ना समिति अध्यक्ष ने ₹500 मूल्य मांगा:मंत्री को पत्र लिखकर...

बस्ती के गन्ना समिति अध्यक्ष ने ₹500 मूल्य मांगा:मंत्री को पत्र लिखकर पेराई सत्र की शुरुआत में घोषणा और किसानों की समस्याओं पर कार्रवाई की मांग की

0
1

पेराई सत्र 2026-27 शुरू होते ही बस्ती के सहकारी गन्ना समिति अध्यक्ष संघ के प्रदेश अध्यक्ष सिद्धांत कुमार सिंह ने गन्ना किसानों की समस्याएं उठाई हैं। उन्होंने 19 नवंबर 2026 को प्रदेश के चीनी एवं गन्ना उद्योग मंत्री को पत्र लिखकर समाधान की मांग की।
सिद्धांत कुमार सिंह ग्राम दुभरा निर्वाह, पोस्ट-शंकरपुर के निवासी हैं। वे विक्रमजोत सहकारी गन्ना समिति के अध्यक्ष भी हैं।
पत्र में गन्ने का राज्य परामर्शी मूल्य (SAP) कम से कम ₹500 प्रति क्विंटल करने की मांग की गई है। इसमें कहा गया है कि चीनी के दाम बढ़े हैं और खाद, बीज, डीजल, मजदूरी समेत खेती की लागत भी लगातार बढ़ रही है। पत्र में पेराई सत्र की शुरुआत में ही नए मूल्य की घोषणा करने को कहा गया है।
सिंह ने बस्ती समेत प्रदेश के अलग-अलग चीनी मिल क्षेत्रों के गन्ना क्रय केंद्रों पर लोडिंग और अनलोडिंग के नाम पर अवैध वसूली का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने अधिकारियों और मिल प्रबंधन को निर्देश देने, मामले की जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
पत्र में सर्दियों में घने कोहरे के दौरान गन्ना ढोने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली, ट्रक और अन्य वाहनों से होने वाली सड़क दुर्घटनाएं रोकने के उपाय भी सुझाए गए हैं। गन्ना, पुलिस और परिवहन विभाग का संयुक्त अभियान चलाकर सभी गन्ना वाहनों पर रेडियम रिफ्लेक्टर लगवाने की मांग की गई है।
साथ ही, ओवरलोडिंग और तय सीमा से अधिक ऊंचाई तक गन्ना लादकर चलने वाले वाहनों पर रोक लगाने और नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई करने को कहा गया है।