BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home राष्ट्रीय समाचार महर्षि दाधीचि जयंती की पूर्व संध्या पर अनूठी पहल

महर्षि दाधीचि जयंती की पूर्व संध्या पर अनूठी पहल

जयपुर। दानवीर महर्षि दाधीचि की जयंती की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजेश्वर सिंह ने ‘रक्तदान, नेत्रदान, देहदान एवं मतदान महादान’ विषयक स्टिकर का विमोचन किया।  इस अवसर पर राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने महर्षि दाधीचि जयंती के उपलक्ष्य में देशवासियों के नाम संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि रक्तदान, नेत्रदान, देहदान और मतदान जैसे विषयों को एक साथ जोड़कर चलाया जा रहा यह अभियान अपने आप में अनूठी सामाजिक पहल है। इस तरह के प्रयासों से समाज के सभी वर्गों में जनजागृति का संदेश पहुंचता है और लोगों को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया जा सकता है।

इस वर्ष राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह की प्रेरणा से अभियान में ‘मतदान महादान’ को भी जोड़ा गया है। इसका उद्देश्य लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करना और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अधिक से अधिक भागीदारी के लिए प्रेरित करना है।राजस्थान प्रांतीय दाधीच (दाहिमा) ब्राह्मण सभा के प्रदेश अध्यक्ष पं. राघव शर्मा ने बताया कि समाज की ओर से हर वर्ष रक्तदान, नेत्रदान और देहदान को बढ़ावा देने तथा लोगों में सामाजिक जागरूकता पैदा करने के लिए स्टिकर विमोचन एवं वितरण अभियान चलाया जाता है। इसके तहत प्रदेशभर में करीब 50 हजार स्टिकर वितरित किए जाते हैं। स्टिकर विमोचन कार्यक्रम में समाजसेवी एवं लोकमत भारत के चेयरमैन राजकुमार सैनी, महामंत्री गिरधर दाधीच सहित संस्था के पदाधिकारी मधुमान शर्मा और अजय शर्मा मौजूद रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here