BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home राष्ट्रीय समाचार UP: मुगलसराय में फल-सब्जी कारोबारियों का धरना दूसरे दिन भी जारी, सपा...

UP: मुगलसराय में फल-सब्जी कारोबारियों का धरना दूसरे दिन भी जारी, सपा नेता चंद्रशेखर यादव ने दिया समर्थन

चंदौली: मुगलसराय में शनिवार को फल-सब्जी व्यवसायी (विक्रेता) वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले चल रहा अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर समाजवादी पार्टी के नेता चंद्रशेखर यादव पहुंचे और फल-सब्जी व्यवसायियों को समर्थन देते हुए उनकी मांगों को जायज बताया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी व्यापारियों के हितों की लड़ाई में पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ी है।

धरने के दौरान आयोजित बैठक में एसोसिएशन के संस्थापक दयाराम यादव, उपाध्यक्ष बिसुन प्रसाद सोनकर, महामंत्री बृजमोहन प्रसाद सोनकर, मंत्री गिल्लू सरदार अमरनाथ, कोषाध्यक्ष त्रिलोकी सोनकर, संगठन मंत्री महेंद्र प्रसाद सोनकर तथा मीडिया प्रभारी राजकुमार सोनकर व मनोज जायसवाल ने व्यापारियों की समस्याओं को विस्तार से रखा। वक्ताओं ने कहा कि वर्षों से स्थायी मंडी और अन्य मूलभूत सुविधाओं की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक समाधान नहीं हो सका है।

Also Read: गोण्डा: स्कूल वाहनों पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9 वाहन जब्त और 7 का चालान

सपा नेता चंद्रशेखर यादव ने कहा कि फल-सब्जी व्यवसायी शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि व्यापारियों पर मुकदमे दर्ज कर और कार्रवाई का भय दिखाकर उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जहां भी अन्याय और उत्पीड़न होगा, समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता व्यापारियों के साथ खड़े रहेंगे।

Also Read: डीएम ने गर्मी को देखते हुए 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का आदेश, स्मार्ट मीटर और बिजली व्यवस्था पर अहम फैसले

उन्होंने वर्ष 2016 में अखिलेश यादव सरकार के दौरान स्थायी मंडी के लिए धनराशि स्वीकृत किए जाने का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्तमान समय में भी व्यापारियों की समस्याओं का स्थायी समाधान होना चाहिए। साथ ही उन्होंने प्रशासन से व्यापारियों की मांगों पर सकारात्मक पहल करने की मांग की।

बैठक में उपाध्यक्ष विष्णु प्रसाद सोनकर, महामंत्री बृजमोहन प्रसाद सोनकर, मंत्री बिल्लू सरदार, मीडिया प्रभारी मनोज जायसवाल, वरिष्ठ सदस्य राजेंद्र प्रसाद सोनकर, पारस सोनकर, विशाल सोनकर, सचिन सोनकर, अनिल सोनकर, विजय प्रसाद, राम सिंह सोनकर, अवधेश साहिल सहित बड़ी संख्या में फल-सब्जी विक्रेता और व्यापारी उपस्थित रहे।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)

The post UP: मुगलसराय में फल-सब्जी कारोबारियों का धरना दूसरे दिन भी जारी, सपा नेता चंद्रशेखर यादव ने दिया समर्थन appeared first on Breaking Tube.