BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home राष्ट्रीय समाचार UP: इटावा में दर्दनाक हादसा, सड़क किनारे 12 साल के किशोर को...

UP: इटावा में दर्दनाक हादसा, सड़क किनारे 12 साल के किशोर को डबल डेकर बस ने कुचला, मौके पर मौत

UP: इटावा के भरथना कस्बे में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 12 वर्षीय किशोर की जान चली गई। सरोजनी रोड तिराहे के पास सड़क किनारे सो रहे किशोर को तेज रफ्तार डबल डेकर स्लीपर बस ने कुचल दिया। हादसे में किशोर की मौके पर ही मौत हो गई।

सड़क किनारे सो रहा था किशोर

मृतक की पहचान मुलायम नगर निवासी 12 वर्षीय दर्शन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दर्शन कबाड़ बीनने का काम करता था। हादसे के वक्त वह सड़क किनारे सो रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बस वहां से गुजरी और उसे अपनी चपेट में ले लिया।

Also Read: बांदा: सड़क पर अचानक आया मवेशी…बचाने की कोशिश में हुआ दर्दनाक हादसा, बुलेट सवार प्रभात की मौत

CCTV में कैद हुआ पूरा हादसा

घटना का लाइव सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हादसे की पूरी तस्वीर कैद हुई है। फुटेज में बस की चपेट में आने के बाद किशोर के साथ हुई घटना दिखाई दे रही है। हादसा इतना गंभीर था कि दर्शन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। बस और चालक के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Also Read: बहराइच: घर लौटते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा, नाले में गिरकर 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत

हादसे के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

किशोर की मौत के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई और परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे रहने और सोने वाले गरीब एवं बेसहारा लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। इस घटना ने एक बार फिर तेज रफ्तार वाहनों की निगरानी और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)

The post UP: इटावा में दर्दनाक हादसा, सड़क किनारे 12 साल के किशोर को डबल डेकर बस ने कुचला, मौके पर मौत appeared first on Breaking Tube.