BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home राष्ट्रीय समाचार UP: बटला हाउस एनकाउंटर की 18वीं बरसी पर प्रदर्शन, राष्ट्रीय ओलमा काउंसिल...

UP: बटला हाउस एनकाउंटर की 18वीं बरसी पर प्रदर्शन, राष्ट्रीय ओलमा काउंसिल ने उठाई न्यायिक जांच की मांग

UP: जौनपुर में बटला हाउस एनकाउंटर की 18वीं बरसी के अवसर पर राष्ट्रीय ओलमा काउंसिल के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रदर्शन कर मामले की न्यायिक जांच की मांग उठाई।संगठन की ओर से प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।

राष्ट्रीय ओलमा काउंसिल के जिलाध्यक्ष मोहम्मद शाहिद अली खान ने कहा कि संगठन लंबे समय से बटला हाउस मामले की न्यायिक जांच की मांग करता रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2008 में दिल्ली के बटला हाउस में हुई पुलिस कार्रवाई में दो मुस्लिम युवकों और एक पुलिस अधिकारी की मौत हुई थी तथा कई युवकों पर मुकदमे दर्ज किए गए।

Also Read: सुल्तानपुर: लेखपालों की लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन की तैयारी, 22 सितंबर से आंदोलन का ऐलान

पार्टी नेता हसन अहमद काशमी ने कहा कि पुलिस मुठभेड़ से जुड़े मामलों में जांच की व्यवस्था होने के बावजूद इस प्रकरण की न्यायिक जांच नहीं कराई गई। उन्होंने कहा कि संगठन कांग्रेस और भाजपा समेत विभिन्न सरकारों से जांच की मांग करता रहा है।

ज्ञापन में कहा गया कि मामले की निष्पक्ष न्यायिक जांच से वास्तविक तथ्य सामने आने चाहिए। संगठन ने कहा कि जब तक सरकार न्यायिक जांच की मांग स्वीकार नहीं करती, तब तक लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान प्रदेश और जिला स्तर के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)

The post UP: बटला हाउस एनकाउंटर की 18वीं बरसी पर प्रदर्शन, राष्ट्रीय ओलमा काउंसिल ने उठाई न्यायिक जांच की मांग appeared first on Breaking Tube.