BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home राष्ट्रीय समाचार UP: कुश्ती में आयुष और प्रभु दयाल का जलवा, हरिद्वार में आयोजित...

UP: कुश्ती में आयुष और प्रभु दयाल का जलवा, हरिद्वार में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में जीते गोल्ड मेडल

चंदौली: श्वेता कॉन्वेंट स्कूल, पीलीकोठी के लिए सोमवार का दिन गौरव और हर्ष से भरा रहा। विद्यालय के कक्षा आठ के छात्र आयुष यादव और कक्षा सात के छात्र प्रभु दयाल पाल ने हरिद्वार में आयोजित प्रतिष्ठित कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार के साथ उनके माता-पिता में भी खुशी का माहौल है।

प्रतियोगिता में आयुष यादव और प्रभु दयाल पाल ने अपनी प्रतिभा, कड़ी मेहनत, अनुशासन और खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। दोनों खिलाड़ियों ने विभिन्न मुकाबलों में दमदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि ने विद्यालय के साथ क्षेत्र का भी नाम रोशन किया।

ALSO READ: Mathura: यमुना से खुलेआम हो रहा अवैध खनन, बिरला मंदिर चौकी से चंद कदमों पर गुजर रहीं बालू से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां

विद्यालय की डायरेक्टर बिना जायसवाल ने दोनों छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि आयुष और प्रभु दयाल ने अपनी मेहनत और लगन से यह सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। दोनों छात्रों ने प्रतियोगिता में जिस तरह अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया, वह अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है।

ALSO READ: Chandauli: “टीटी मेरे कपड़े उतार रहा है…” बिना टिकट महिला का हंगामा, वीडियो वायरल होने पर सामने आया दूसरा पक्ष, जानिए क्या है पूरा मामला

दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि को उस समय और विशेष सम्मान मिला, जब BSB National Board के चेयरमैन डॉ. एनपी सिंह और बाबा रामदेव सिंह ने उन्हें सम्मानित किया। सम्मान मिलने पर छात्रों के उत्साह में भी वृद्धि हुई।

विद्यालय परिवार ने आयुष यादव और प्रभु दयाल पाल की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्रों के माता-पिता ने भी उनकी उपलब्धि पर खुशी जताई और आगे भी इसी तरह मेहनत करते रहने के लिए उनका उत्साहवर्धन किया।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)

The post UP: कुश्ती में आयुष और प्रभु दयाल का जलवा, हरिद्वार में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में जीते गोल्ड मेडल appeared first on Breaking Tube.