महराजगंज के भिटौली थाना क्षेत्र में तुलसीपुर बाजार के पास सोमवार सुबह करीब 11 बजे एक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के पोल से टकरा गई। इस हादसे में बाइक चला रहे 17 साल के किशोर की गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान लक्ष्मीपुर शिवाला गांव के रहने वाले हेमंत प्रजापति (17) पुत्र लक्ष्मण प्रजापति के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार, हेमंत बाइक से धर्मपुर से जोगिया जा रहा था। तुलसीपुर बाजार के पास पहुंचते ही अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया। बाइक सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि हेमंत गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। पुलिस कर रही हादसे की जांच हादसा देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही भिटौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल किशोर को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल भेजा। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद हेमंत को मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में दुख छा गया। परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे। हादसे के बाद गांव में भी गम का माहौल है। थानाध्यक्ष सत्येंद्र राय ने बताया कि शव को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम भी कराया जा रहा है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
समस्तीपुर के पूसा में कृषि शिक्षा का बड़ा जुटान, भविष्य की...
पूसा (समस्तीपुर)। कृषि क्षेत्र में आ रहे बदलावों, जलवायु परिवर्तन के संकट और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने के उद्देश्य...
इटावा में पुलिस का सेवा संकल्प: रिजर्व पुलिस लाइन में रक्तदान...
इटावा। सेवा संकल्प अभियान के तहत एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव की पहल पर रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया...















































