UP: यूपीआई के माध्यम से होने वाले डिजिटल लेनदेन पर अतिरिक्त शुल्क लगाए जाने की चर्चा के बीच व्यापारियों में चिंता बढ़ गई है। व्यापारियों का कहना है कि डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने यूपीआई को बड़े पैमाने पर अपनाया है। ऐसे में प्रत्येक लेनदेन पर अतिरिक्त चार्ज लगाया गया तो इसका सीधा असर छोटे और मध्यम व्यापारियों के कारोबार पर पड़ेगा।
व्यापार मंडल के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदु ने कहा कि देश में करोड़ों व्यापारी और उपभोक्ता रोजमर्रा के लेनदेन के लिए यूपीआई पर निर्भर हैं। डिजिटल भुगतान व्यवस्था को सरल, सुरक्षित और कम लागत वाला बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि छोटे-बड़े हर लेनदेन पर अतिरिक्त शुल्क लगने से व्यापारियों के खर्च में बढ़ोतरी होगी और इसका असर उपभोक्ताओं पर भी पड़ सकता है।
उन्होंने सरकार से डिजिटल भुगतान व्यवस्था को सुगम और शुल्क-मुक्त बनाए रखने की मांग की। जिला महामंत्री आरिफ हबीब ने कहा कि व्यापारियों की हर लड़ाई में व्यापार मंडल उनके साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने केंद्र सरकार और संबंधित संस्थाओं से व्यापारियों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद कर समस्या का समाधान करने की मांग की| व्यापारी नेताओं ने कहा कि व्यापारियों के हितों और उनकी समस्याओं को लेकर संगठन आगे भी मजबूती से आवाज उठाता रहेगा।
The post UP: UPI चार्ज को लेकर व्यापारियों में बढ़ी बेचैनी, व्यापार मंडल ने जताया विरोध appeared first on Breaking Tube.
















































