Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home राष्ट्रीय समाचार बाराबंकी में सर्पदंश से महिला की मौत, इलाज के लिए ले जाते...

बाराबंकी में सर्पदंश से महिला की मौत, इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम

बाराबंकी: रामनगर थाना क्षेत्र के सिरौली कला गांव में रात के समय बरामदे में सो रही एक महिला की सर्पदंश से मौत हो गई। महिला अपनी बेटी और पोती के साथ घर के बरामदे में सोई थी। देर रात सांप के काटने के बाद उसकी हालत बिगड़ती चली गई। परिजन तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर पहुंचे, लेकिन हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाराबंकी ले जाते समय रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया।

सिरौली कला गांव निवासी बड़की पत्नी राममिलन (60) सोमवार रात अपनी बेटी और पोती के साथ घर के बरामदे में सो रही थीं। बताया गया कि रात करीब 11:30 बजे उन्हें सांप ने डस लिया। घटना के तत्काल बाद सर्पदंश की जानकारी नहीं हो सकी। कुछ समय बाद महिला को तेज दर्द और बेचैनी होने लगी तो परिजनों को सांप के काटने की आशंका हुई। इसके बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई और परिजन उन्हें लेकर रामनगर सीएचसी पहुंचे।

ALSO READ: Mathura: यमुना से खुलेआम हो रहा अवैध खनन, बिरला मंदिर चौकी से चंद कदमों पर गुजर रहीं बालू से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां

सीएचसी में चिकित्सक डॉ. आशीष सिंह ने महिला को प्राथमिक उपचार दिया। उपचार के बावजूद उनकी हालत में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल बाराबंकी के लिए रेफर कर दिया। परिजन एंबुलेंस से महिला को लेकर बाराबंकी रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उनकी सांसें थम गईं।जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद बड़की को मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

संबंधित खबरें

ग्राम प्रधान श्रीकांत शुक्ला ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि महिला रात में घर के बरामदे में सो रही थीं। परिजनों का कहना है कि उन्हें किसी विषैले सांप ने डसा था। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। ग्रामीणों ने बरसात के दिनों में घरों के आसपास साफ-सफाई रखने और रात में सोते समय विशेष सतर्कता बरतने की बात कही है।

The post बाराबंकी में सर्पदंश से महिला की मौत, इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम appeared first on Breaking Tube.

Posts by mntnewsbharat
@mntnewsbharat
Follow @mntnewsbharat