Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home राष्ट्रीय समाचार मिर्जापुर में नाबालिग छात्रा का जबरन विवाह कराने का आरोप, मां ने...

मिर्जापुर में नाबालिग छात्रा का जबरन विवाह कराने का आरोप, मां ने युवक और परिजनों के खिलाफ दी तहरीर

मिर्जापुर: जिले मड़िहान थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर जबरन विवाह करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित मां ने थाने में लिखित तहरीर देकर आरोपी युवक और उसके परिजनों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गुहार लगाई है।

पीड़िता ने तहरीर में बताया कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री क्षेत्र के ही एक विद्यालय में कक्षा 9वीं की छात्रा है। आरोप है कि पड़ोस के 22 वर्षीय युवक ने उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर 5 दिन पहले चौबेपुर स्थित शिव मंदिर पर जबरिया विवाह करा लिया और उसी दिन से उसे अपने घर में बहू बनाकर रखे हुए है।

ALSO READ: Mathura: यमुना से खुलेआम हो रहा अवैध खनन, बिरला मंदिर चौकी से चंद कदमों पर गुजर रहीं बालू से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां

पीड़िता ने बताया कि लगभग 3 माह पहले भी देर रात में उसकी पुत्री को आरोपी युवक के साथ सिवान में रंगे हाथों पकड़ा गया था। उस समय दोनों परिवारों ने समझा-बुझाकर किसी तरह दोनों को अलग कर दिया था। पीड़िता के पति लगभग एक माह पहले ही अहमदाबाद मजदूरी करने गए हैं और घर पर वह अकेली है। किशोरी की मां ने थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाते हुए पुत्री को वापस दिलाने और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

संबंधित खबरें

इस संबंध में मड़िहान थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि मामले की तहरीर प्राप्त हुई है। नाबालिग से जुड़ा मामला होने के कारण गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

The post मिर्जापुर में नाबालिग छात्रा का जबरन विवाह कराने का आरोप, मां ने युवक और परिजनों के खिलाफ दी तहरीर appeared first on Breaking Tube.

Posts by mntnewsbharat
@mntnewsbharat
Follow @mntnewsbharat