BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home राष्ट्रीय समाचार UP: बांदा में सड़क हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौत, चार बच्चों...

UP: बांदा में सड़क हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौत, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

UP: सुबह का वक्त था, परिवार को क्या पता था कि रोजी-रोटी कमाने निकला 36 वर्षीय अमरजीत पटेल अब कभी घर लौटकर नहीं आएगा।बदौसा थाना क्षेत्र के महुराई गांव में सोमवार को हुए सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं।कार की टक्कर से ई-रिक्शा चालक अमरजीत की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार महुराई गांव निवासी अमरजीत पटेल पुत्र हरि प्रसाद पटेल सोमवार को ई-रिक्शा लेकर बदौसा की ओर जा रहे थे।इसी दौरान सामने से आ रही कार ने उनके ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में अमरजीत गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें सीएचसी अतर्रा पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।मौत की खबर घर पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।

जानिए क्या है पूरा मामला?

अमरजीत अपने परिवार की जिम्मेदारी संभालते थे। उनके चार बच्चे हैं।पिता की अचानक मौत से बच्चों की दुनिया ही उजड़ गई।पति की मौत के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है,वहीं बुजुर्ग माता-पिता भी बेटे की मौत से सदमे में हैं।मृतक के भाई रामसुहवन ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही परिवार के लोग अतर्रा पहुंचे।अमरजीत की मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

ALSO READ: हाथरस में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, दोस्त घायल

संबंधित खबरें

हादसे के बाद कार चालक फरार

घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।सूचना पर पहुंची बदौसा पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया है।थाना प्रभारी बदौसा के अनुसार तहरीर मिलने के बाद मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।पुलिस फरार कार चालक की तलाश और घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है।अमरजीत की मौत से महुराई गांव में शोक की लहर है।जिस ई-रिक्शा से वह परिवार की जिंदगी की गाड़ी चला रहे थे,उसी सफर ने सोमवार को उनकी जिंदगी ही छीन ली।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)

The post UP: बांदा में सड़क हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौत, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया appeared first on Breaking Tube.

Posts by mntnewsbharat
@mntnewsbharat
Follow @mntnewsbharat