Banda: खेत में अकेली बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट कर नाक की कील छीनने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के चार दिन बाद पुलिस ने आरोपी को रेलवे क्रॉसिंग के पास से दबोचा। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के कब्जे से महिला की नाक की कील भी बरामद हुई है। मामला अतर्रा थाना क्षेत्र के खम्हौरा गांव का है।
जानिए क्या है पूरा मामला?
पुलिस के अनुसार,18 सितंबर को बुजुर्ग महिला के साथ अज्ञात व्यक्ति ने मारपीट की थी। गंभीर हालत में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतका की बहू सरोज की तहरीर पर अतर्रा थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के बारे में जानकारी मिली। 22 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रेलवे क्रॉसिंग के पास से ददुआ पुत्र शिवअवतार निवासी अंश बल्लान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 18 सितंबर को धान के खेत में उसने बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट की और उनकी नाक की कील छीन ली थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक नाक की कील बरामद की है।
ALSO READ: Bijnor में महिला के साथ लाठी डंडों से की मारपीट वीडियो वायरल, दरोगा पर गंभीर आरोप
आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी का नाम ददुआ पुत्र शिवअवतार, निवासी ग्राम अंश बल्लान, थाना अतर्रा है। जिसके खिलाफ मु0अ0सं0 351/2026, धारा 105/309(6)/317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।
The post Banda में नाक की कील के लिए बुजुर्ग महिला से मारपीट, इलाज के दौरान मौत, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार appeared first on Breaking Tube.


































