BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home राष्ट्रीय समाचार 2027 के महासमर का शंखनाद!’ सहारनपुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

2027 के महासमर का शंखनाद!’ सहारनपुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भरा कार्यकर्ताओं में जोश

सहारनपुर: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के सहारनपुर दौरे के दौरान पार्टी पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं के साथ संगठनात्मक बैठक हुई। बैठक में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन की तैयारियों, कार्यकर्ताओं की भूमिका और सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री चंद्र मोहन ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का मार्गदर्शन सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को मिला है। उन्होंने कहा कि पार्टी के सामने अब एक ही लक्ष्य है ,2027। इस लक्ष्य को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं तथा उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। चंद्र मोहन ने कहा कि कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर जाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे। चौपालों के माध्यम से लोगों से संवाद किया जाएगा और डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों से जनता को अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा में ‘नेशन फर्स्ट’ यानी राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर काम करना है।

Also Read: UP: 2031 महायोजना से बदलेगी रायबरेली शहर की सूरत, डलमऊ रोड और मुंशीगंज की चमकेगी किस्मत

उन्होंने कहा कि पार्टी में नया हो या पुराना, सभी कार्यकर्ता एक साथ मिलकर संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के संबोधन ने कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ाया है और यह उनके लिए संजीवनी की तरह हैबुलडोजर कार्रवाई के सवाल पर चंद्र मोहन ने कहा कि जहां भी अवैध निर्माण या अतिक्रमण था, वहीं कार्रवाई की गई है।उनके अनुसार वैध निर्माण को तोड़े जाने की बात सही नहीं है और बुलडोजर केवल अतिक्रमण के खिलाफ चला है।वहीं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश राणा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश दौरे को लेकर कहा कि उनका दो दिवसीय दौरा चल रहा है। इस दौरान उन्होंने भाजपा के विभिन्न मंचों के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और समाज के अलग-अलग वर्गों के लोगों से संपर्क एवं संवाद किया।

सुरेश राणा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचने से संगठन के कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ता है। उन्होंने कहा कि भाजपा में परिवार का भाव है, लेकिन परिवारवाद नहीं है। जब दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वयं को एक कार्यकर्ता की तरह कार्यकर्ताओं के बीच रखकर संवाद करता है तो इससे कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ता है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)

The post 2027 के महासमर का शंखनाद!’ सहारनपुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भरा कार्यकर्ताओं में जोश appeared first on Breaking Tube.