*घटना का विवरण:*- वादी सुनील कुमार पुत्र फतेह बहादुर निवासी स्टेशन रोड थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर द्वारा तहरीरी सूचना दी गई कि दिनांक 31.10.26 / 01.11.26 की रात मे अभियुक्त अंकुश जायसवाल उर्फ बाबू पुत्र नन्दलाल जायसवाल निवासी लाल चौराहा स्टेशन रोड़ निकट इण्डियन बैंक थाना तुलसीपुर जनपद बलरामुपर द्वारा दुकान की चाभी डुप्लीकेट बनवाकर दुकान के सटर का ताला खोलकर लकड़ी की पेटी/गल्ले मे लगभग डेढ लाख (1,50,000) रूपये चोरी कर लिया । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय मु0अ0सं0 139/2026 धारा 318(4), 305(ए), 331(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया ।
*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह* द्वारा वांछित/वारण्टी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में *अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय* व *क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर श्री अभय प्रताप मल्ल* के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक श्री सुधीर कुमार सिंह थाना तुलसीपुर बलरामपुर के कुशल नेतृत्व में
थाना तुलसीपुर पुलिस टीम द्वारा थाना तुलसीपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 – 139/2026 धारा 318(4), 305(ए), 331(4) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त अंकुश जायसवाल उर्फ बाबू पुत्र नन्दलाल जायसवाल निवासी लाल चौराहा स्टेशन रोड़ निकट इण्डियन बैंक थाना तुलसीपुर जनपद बलरामुपर को तुलसीपुर रेलवे स्टेशन के निर्माणाधीन तीन नम्बर प्लेटफार्म से गिरफ्तार किया गया । कब्जे से चोरी का 1,28,650/- रुपये नगद, एक अदद गल्ले का लकड़ी का बाक्स, एक अदद काला बैग बरामद । संकलित साक्ष्यों के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता*:-
अंकुश जायसवाल उर्फ बाबू पुत्र नन्दलाल जायसवाल निवासी लाल चौराहा स्टेशन रोड़ निकट इण्डियन बैंक थाना तुलसीपुर जनपद बलरामुपर
*पूछताछ का विवरणः-* गिरफ्तार किये गए व्यक्ति से नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी लिया गया तो उसने अपना नाम अंकुश जायसवाल उर्फ बाबू पुत्र नन्दलाल जायसवाल निवासी लाल चौराहा स्टेशन रोड़ निकट इण्डियन बैंक थाना तुलसीपुर जनपद बलरामुपर उम्र 22 वर्ष बताया पकड़े गए व्यक्ति को एकान्त जगह व अन्धेरे में बैठने के बारे में पूछा गया तो हड़बड़ाते हुए इधर-उधर की बातें बताने लगा । गिरफ्तार किये गये व्यक्ति से पूछताछ की गयी तो बताया कि सुनील जायसवाल के दुकान में मैने दिनांक 31.10.2026 की रात में चोरी किया था । पकड़े जाने के डर से बचने के लिये आज मैं यहाँ पर छुप कर ट्रेन का इन्तजार कर रहा था । ढाई बजे मैलानी ट्रेन आती है, उसी से लखनऊ भागने की फिराक में था फिर मैं लखनऊ से कहीं दूर चला जाता।
*बरामदगी का विवरणः*- अभियुक्त अंकुश जायसवाल उर्फ बाबू के बैग 1,28,650/- रुपये बरामद हुए ।
*गिरफ्तार कर्ता टीमः*-
उ0नि0 विरेन्द्र प्रसाद पाल
उ0नि0 श्री पंकज कुमार गुप्ता
का0 पंकज वर्मा
का0 आदर्श यादव
का0 विनय यादव
का0 अजय कुमार
का0 सत्य प्रकाश
