साइबर सेल थाना सिरसिया द्वारा UPI के माध्यम से ठगी गई 5,250 रुपये की कुल धनराशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराई गई।*

0
4

 

 

 

*पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती श्री राहुल भाटी* के निर्देशन में, *अपर पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रकेश सिंह* के पर्यवेक्षण तथा *क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम श्री आलोक कुमार सिंह* के कुशल नेतृत्व में साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में साइबर सेल थाना सिरसिया द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए UPI के माध्यम से ठगी गई 5,250 रुपये की पूरी धनराशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराई गई।

 

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*

 

आवेदक सद्दाम हुसैन पुत्र कुलेराज निवासी मदारगढ़, थाना सिरसिया, जनपद श्रावस्ती द्वारा दिनांक 02.09.2025 को एनसीआरपी पोर्टल (www.cybercrime.gov.in) पर शिकायत संख्या 33109250109558 दर्ज कराई गई थी। शिकायत में आवेदक द्वारा अवगत कराया गया कि अज्ञात साइबर ठग द्वारा UPI के माध्यम से उनके बैंक खाते से कुल 5,250 रुपये की धोखाधड़ी की गई थी।

 

प्रकरण में साइबर सेल थाना सिरसिया द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए MRM Portal (Money Restoration Module) के माध्यम से ठगी गई कुल 5,250 रुपये की शत-प्रतिशत धनराशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराई गई।

 

*विवरण पुलिस टीमः-*

1. प्र0नि0 श्री दीपक कुमार दुबे, थाना सिरसिया जनपद श्रावस्ती।

2. उ0नि0 श्री आदर्श कुमार मौर्य, थाना सिरसिया।

3. का0आ0 अनुज कुमार भारती, थाना सिरसिया।

4. का0आ0 शरद गुप्ता, थाना सिरसिया।

5. का0आ0 प्रांशु पाल, थाना सिरसिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here