जमुनहा के मल्हीपुर खुर्द गांव में घर की सफाई के दौरान बक्से से कोबरा निकल आया। वन विभाग की टीम ने सांप को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया। थाना मल्हीपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत मल्हीपुर खुर्द में अमरीश मिश्रा के घर के लोग सफाई कर रहे थे। बक्से में रखा सामान हटाते समय उन्हें कोबरा दिखाई दिया। परिवार ने हरदत्त नगर गिरंट स्थित वन कार्यालय को सूचना दी। रेंजर हरिनारायण सिंह ने वनरक्षक प्रदीप सिंह और छोटेलाल बछराज की टीम को मौके पर भेजा। टीम ने कोबरा को सुरक्षित पकड़ा और आबादी से दूर जंगल में छोड़ दिया।
और पढ़ें
›
साइकिल से गिरकर बालक घायल:मल्हीपुर सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर
›
महराजगंज में बाइक-स्कूटी की भिड़ंत, युवक घायल:जिला अस्पताल में इलाज जारी, धनेवा के पास हादसा
›
धनतेरस-दीपावली से पहले दुकानें सजीं:दुबौलिया बाजार में गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों, दीयों और सजावटी सामान की खरीदारी के लिए पहुंच रहे लोग
