श्रावस्ती में रविवार को यातायात माह नवंबर-2026 शुरू हुआ। पुलिस लाइन में एसपी राहुल भाटी ने जागरूकता बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसका मकसद सड़क हादसों पर रोक लगाना और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। रैली पुलिस लाइन से शुरू होकर ईदगाह तिराहा, अस्पताल तिराहा, पुरानी बाजार, कोतवाली भिनगा और दहाना तिराहा से होते हुए वापस पुलिस लाइन पहुंची। बाइक सवार पुलिसकर्मियों ने लोगों को यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने का संदेश दिया। एसपी राहुल भाटी ने बताया कि यातायात निदेशालय के निर्देश पर नवंबर में जिलेभर में जागरूकता और नियमों का पालन कराने के अभियान चलेंगे। अलग-अलग थाना क्षेत्रों के स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक जगहों पर जागरूकता कार्यक्रम होंगे। नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने लोगों से दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि वाहन तय जगह पर पार्क करें और जरूरी कागजात साथ रखें। टेंपो चालक क्षमता से ज्यादा सवारियां न बैठाएं। तेज गति और नशे में वाहन चलाने से बचें। एसपी ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। सावधानी बरतने से सड़क हादसों से बचा जा सकता है और अपनी व दूसरों की जान सुरक्षित रखी जा सकती है। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात/नगर आलोक कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भिनगा राज प्रकाश सिंह और प्रभारी यातायात मो. शमीम सहित यातायात पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
श्रावस्ती में यातायात माह शुरू,एसपी ने बाइक रैली रवाना की:राहुल भाटी ने पुलिस लाइन से दिखाई हरी झंडी; नवंबर में जागरूकता कार्यक्रम और नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई होगी
और पढ़ें
›
श्यामदेउरवा में चेकिंग के दौरान 18 वाहन सीज:सड़क सुरक्षा माह के तहत पुलिस ने करीब तीन दर्जन वाहनों की जांच की, दर्जनों का चालान किया
›
बस्ती की ज्योति 100 मीटर दौड़ में दूसरे स्थान पर:प्रयागराज की प्रादेशिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जूनियर बालिका वर्ग में हासिल किया स्थान
›
सिसवा मुंशी पुलिस चौकी का निर्माण अधूरा पड़ा:भवन नहीं बनने से पंचायत भवन में चल रहा काम, परिसर में उगे झाड़-झंखाड़
