महराजगंज न्यूज़ बस्ती न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़ उत्तर प्रदेश लाइव महराजगंज लखनऊ न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ बस्ती न्यूज़ महराजगंज बहराइच न्यूज़ बलरामपुर न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ कजरीतीज पर युवाओं ने 45 किमी पैदल चलकर किया जलाभिषेक:श्रावस्ती में कंधों...

कजरीतीज पर युवाओं ने 45 किमी पैदल चलकर किया जलाभिषेक:श्रावस्ती में कंधों पर 51 और 36 लीटर पवित्र जल लेकर बाबा जंगलीनाथ मंदिर में चढ़ाया

श्रावस्ती। कजरी तीज पर सोमवार को शिवभक्ति का अनोखा नजारा देखने को मिला। कई शिवभक्त रविवार को ही जलाभिषेक के लिए मंदिर पहुंच चुके थे। वहीं कुछ सोमवार को 3 बजे भी कंधों पर पवित्र जल लेकर 45 किलोमीटर की पैदल यात्रा पर निकले। युवाओं की टोलियों में भोलेनाथ के प्रति गहरी आस्था और यात्रा को लेकर काफी उत्साह दिखा। जमुनहा क्षेत्र की जंगलदास कुट्टी से पवित्र जल लेकर युवाओं की दो टोलियां पड़ोसी जिले बहराइच के मटेरा क्षेत्र में स्थित बाबा जंगलीनाथ मंदिर के लिए रवाना हुईं। नौ सदस्यों की एक टोली 51 लीटर और छह सदस्यों की दूसरी टोली 36 लीटर पवित्र जल लेकर करीब 45 किलोमीटर की पदयात्रा कर रही थी। दोनों टोलियों ने बाबा जंगलीनाथ पहुंचकर जलाभिषेक किया। श्रद्धालु सौरभ यादव ने बताया कि उनके नौ साथियों की टोली पवित्र जल लेकर पैदल बाबा जंगलीनाथ जा रही है। वहीं, दूसरी टोली के सदस्यों ने कहा कि वे छह साथी मिलकर यह यात्रा कर रहे थे। युवाओं का कहना था कि वे अन्य शिवभक्तों की आस्था और परंपरा से प्रेरणा लेकर कजरी तीज पर भोलेनाथ के दरबार में जलाभिषेक करना चाहते थे। जिले के अलग-अलग शिवालयों में सोमवार को सुबह से ही जलाभिषेक का सिलसिला जारी रहा। देर शाम तक श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचकर जलाभिषेक करते रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here