महराजगंज न्यूज़ बस्ती न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़ उत्तर प्रदेश लाइव महराजगंज लखनऊ न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ बस्ती न्यूज़ महराजगंज बहराइच न्यूज़ बलरामपुर न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ भगवानपुर शिव मंदिर में कजरी तीज पर लगा मेला:जमुनहा ब्लॉक के दुर्गापुर-धूमबोझी...

भगवानपुर शिव मंदिर में कजरी तीज पर लगा मेला:जमुनहा ब्लॉक के दुर्गापुर-धूमबोझी में सुबह से दोपहर तक रही रौनक

श्रावस्ती के जमुनहा ब्लॉक की ग्राम पंचायत दुर्गापुर-धूमबोझी के भगवानपुर गांव में स्थित शिव मंदिर परिसर में सोमवार को कजरी तीज के मौके पर पारंपरिक मेले का आयोजन किया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर के आसपास मेले की दुकानें सज गई थीं। स्थानीय ग्रामीणों की अच्छी-खासी भीड़ यहां जमा हुई। मेले में छोटे बच्चों के लिए झूले और जंपिंग नेट (ट्रेम्पोलिन) का इंतजाम था, जहां बच्चों ने खूब मस्ती की। इसके अलावा, खिलौनों, चाट-पकौड़े और रोजमर्रा के सामान की ठेलियों पर भी लोगों ने जमकर खरीदारी की। सुबह से शुरू हुआ यह मेला दोपहर करीब 1 बजे तक चला और शांतिपूर्ण तरीके से खत्म हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here