महराजगंज न्यूज़ बस्ती न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़ उत्तर प्रदेश लाइव महराजगंज लखनऊ न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ बस्ती न्यूज़ महराजगंज बहराइच न्यूज़ बलरामपुर न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ मरीजों को 5 किमी घूमकर जाना पड़ रहा अस्पताल:परेवपुर में कीचड़ और...

मरीजों को 5 किमी घूमकर जाना पड़ रहा अस्पताल:परेवपुर में कीचड़ और पानी से भरा रास्ता, ग्रामीणों ने प्रशासन से की मांग

श्रावस्ती के गिलौला ब्लॉक की परेवपुर ग्राम पंचायत में मरीजों और ग्रामीणों को अस्पताल तक पहुंचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव से अस्पताल तक जाने वाला रास्ता बेहद खराब है। इस पर हर समय कीचड़ और पानी भरा रहता है। इस वजह से लोगों को अस्पताल पहुंचने के लिए 5 किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाकर जाना पड़ता है। ग्रामीणों में विनोद, कंधई, अजय कुमार और मनोज ने बताया कि उन्हें बहुत दिक्कत हो रही है। सभी ग्रामवासियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द रास्ते को ठीक कराने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here