महराजगंज न्यूज़ बस्ती न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़ उत्तर प्रदेश लाइव महराजगंज लखनऊ न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ बस्ती न्यूज़ महराजगंज बहराइच न्यूज़ बलरामपुर न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ इटवा में पंडालों में खुले पट:भक्तों ने प्रथमेश का किया पूजन, रातभर...

इटवा में पंडालों में खुले पट:भक्तों ने प्रथमेश का किया पूजन, रातभर चला भक्ति कार्यक्रम

सिद्धार्थनगर जिले के इटवा नगर पंचायत के रामलीला मैदान में राधे राधे ग्रुप ने श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव का आयोजन किया। सोमवार देर शाम श्रद्धालुओं में काफी उत्साह दिखा। रंग-बिरंगी रोशनी से सजे पंडाल में भगवान गणेश की प्रतिमा से पट्टी हटाने का कार्यक्रम श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ। पट्टी हटते ही पंडाल में ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे गूंज उठे और पूरा नगर भक्तिमय हो गया। आचार्य ओमप्रकाश शास्त्री ने वैदिक मंत्रों के साथ भगवान गणेश की पूजा करवाई। श्रद्धालुओं ने भगवान को भोग लगाया और परिवार की सुख-समृद्धि, शांति व खुशहाली की कामना की। इस पूजा में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे मौजूद थे। पूजन के बाद अयोध्या के कलाकारों ने सतरंगी लीला और नारद मोह का मंचन किया। उन्होंने मनमोहक धार्मिक झांकियां भी प्रस्तुत कीं। आकर्षक झांकियों और भक्ति संगीत ने श्रद्धालुओं का मन जीत लिया। पंडाल की सजावट और रोशनी भी लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रही। श्रद्धालु देर रात तक कार्यक्रम में शामिल रहे। इस मौके पर राधे राधे ग्रुप के अध्यक्ष विनय सोनी, उपाध्यक्ष रोहन सोनी, कोषाध्यक्ष शिव विलास सोनी, जागरण आयोजक अनिल कसौधन, उमेश सोनी, आकाश सोनी, हर्षित सोनी, रमेश सोनी, आनंद सोनी, चिंटू सोनी, हरिओम सोनी, ओम छापड़िया, माधव यादव और जयवर्धन तिवारी समेत कई श्रद्धालु मौजूद थे। आयोजकों ने भगवान गणेश से सभी भक्तों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here