BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ जमुनहागांव में दूसरे दिन भी गणेश उत्सव की रही धूम:मनमोहक झांकियां देखकर...

जमुनहागांव में दूसरे दिन भी गणेश उत्सव की रही धूम:मनमोहक झांकियां देखकर भक्त हुए मंत्रमुग्ध, राजा श्री गणेश पूजा समिति ने किया आयोजन


श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के जमुनहा गांव में राजा श्री गणेश पूजा समिति ने गणेश महोत्सव का दूसरा दिन धूमधाम से मनाया। यह उत्सव बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ आयोजित किया गया। समिति के अध्यक्ष रमेश भार्गव की अगुवाई में देर शाम भगवान गणेश की मनमोहक झांकी निकाली गई। झांकी में भगवान गणेश के कई रूप दिखाए गए। इसे देखने के लिए गांव और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पूरे पंडाल को बहुत सुंदर सजाया गया था। भक्ति गीतों से माहौल भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान गणेश की आरती और पूजा की। बच्चों और युवाओं ने भजन-कीर्तन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सभी सदस्यों का खास योगदान रहा। अध्यक्ष राम रमेश भार्गव ने बताया कि गणेश उत्सव के दौरान हर दिन अलग-अलग सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। गांव में इस उत्सव को लेकर काफी उत्साह दिख रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here