BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ श्रावस्ती में इंडो-नेपाल सीमा पर पुलिस-SSB ने की संयुक्त गश्त:सुरक्षा व्यवस्था मजबूत...

श्रावस्ती में इंडो-नेपाल सीमा पर पुलिस-SSB ने की संयुक्त गश्त:सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए संदिग्धों की चेकिंग की गई, लोगों से की अपील


श्रावस्ती पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देश पर श्रावस्ती जिले के इंडो-नेपाल सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जा रही है। बुधवार पुलिस विभाग ने 5:00 बजे से 6:00 बजे के बीच बताया पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) लगातार संयुक्त गश्त और निगरानी कर रहे हैं। इसी कड़ी में, सिरसिया थाना पुलिस ने SSB के साथ मिलकर इंडो-नेपाल बॉर्डर क्षेत्र के सुईया में पैदल गश्त की। इस दौरान सीमा क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखी गई। गश्त के दौरान संदिग्ध लोगों और गाड़ियों की जांच की गई। साथ ही, आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया गया। इस संयुक्त पैदल गश्त का मुख्य मकसद सीमावर्ती इलाकों में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना है। इसका उद्देश्य अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना और आम लोगों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना भी है। पुलिस और SSB की इस संयुक्त कार्रवाई से सीमा क्षेत्र में सतर्कता और ज्यादा बढ़ गई है। श्रावस्ती पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि या चीज की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस या डायल 112 पर दें, ताकि जरूरी कार्रवाई की जा सके