BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ एकघरवा में मनाई गई विश्वकर्मा पूजा:श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से की पूजा-अर्चना, सुख-समृद्धि...

एकघरवा में मनाई गई विश्वकर्मा पूजा:श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से की पूजा-अर्चना, सुख-समृद्धि की कामना

श्रावस्ती के सिरसिया विकासखंड के एकघरवा गांव में 17 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा पूजा धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा के यजमान जगदीश प्रसाद विश्वकर्मा रहे। एकघरवा निवासी पंडित संतोष कुमार पाठक ने पूजा संपन्न कराई। पूजा स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। इस आयोजन में विश्वकर्मा समाज के पवन कुमार विश्वकर्मा (कोटेदार), संतोष कुमार विश्वकर्मा, सनूप विश्वकर्मा, अशोक कुमार, महेश कुमार, प्रमोद कुमार और जुगुल किशोर विश्वकर्मा सहित कई लोग श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए मौजूद रहे। पूजा को लेकर पूरे गांव में उत्साह का माहौल था। लोगों ने भगवान विश्वकर्मा से अपने परिवार और समाज की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।