सिद्धार्थनगर के मिश्रौलिया क्षेत्र के उड़वलिया गांव स्थित हजरत बाबा दरिया शाह अलैहिर्रहमा की दरगाह पर 31वें सालाना उर्स को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दो दिवसीय उर्स का आगाज गुरुवार से हो गया है, जिसमें शामिल होने के लिए जिले के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों और दूर-दराज से अकीदतमंदों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। सुबह से ही श्रद्धालु बाबा के आस्ताने पर चादरपोशी कर मन्नतें मांग रहे हैं और अपनी अकीदत पेश कर रहे हैं। दरगाह परिसर में जायरीनों की सहूलियत के लिए खाने-पीने और ठहरने के माकूल इंतजाम किए गए हैं। उर्स के मौके पर दरगाह परिसर और मेले में खास सजावट देखने को मिल रही है। बच्चों और युवाओं के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के झूले लग चुके हैं, वहीं तरह-तरह की दुकानें सजने से मेले में काफी चहल-पहल बनी हुई है। उर्स के पहले दिन गुरुवार की रात प्रसिद्ध कव्वालों द्वारा सूफियाना कव्वाली पेश की जाएगी। कव्वाल बाबा दरिया शाह की शान में मनमोहक कलाम पेश करेंगे, जिसे सुनने के लिए भारी तादाद में अकीदतमंदों के जुटने की संभावना है। धार्मिक कार्यक्रमों का शेड्यूल इस प्रकार है शुक्रवार जोहर नमाज के बाद कुरानखानी का आयोजन होगा। असर नमाज के बाद परंपरागत चादरपोशी की रस्म अदा की जाएगी। मगरिब नमाज के बाद गागर शरीफ का जुलूस निकाला जाएगा। इशा नमाज के बाद नात शरीफ और तकरीर समेत अन्य मजहबी कार्यक्रम होंगे। देर रात 12:25 बजे कुल शरीफ की रस्म के साथ उर्स का समापन होगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष मुनव्वर हुसैन ने बताया कि उर्स में कई जाने-माने उलेमा और शायर शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि मिठौवा चौराहे से लगभग दो किलोमीटर उत्तर स्थित उड़वलिया गांव में दरगाह तक पहुंचने के लिए बेहतर व्यवस्था है। आयोजन समिति ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर उर्स को सफल बनाने की अपील की है। उर्स के दौरान धार्मिक आस्था के साथ-साथ आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया जा रहा है।
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ सिद्धार्थनगर में सालाना उर्स शुरू:बाबा दरिया शाह दरगाह में चादरपोशी, मुनव्वर हुसैन...
UP: PM मोदी के जन्मदिन पर काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे राजनाथ-योगी,...
वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा...





























