श्रावस्ती के जमुनहा स्थित स्वामी दयानंद सरस्वती विद्या मंदिर में एक टिफिन वितरण कार्यक्रम हुआ। इसमें पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुभाष सत्या और उनकी पत्नी मधु सत्या मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। इस दौरान विद्यालय के करीब 250 छोटे बच्चों को टिफिन बॉक्स बांटे गए। नए टिफिन पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुभाष सत्या ने बताया कि ग्रामीण इलाकों के कई स्कूलों में मिड-डे मील या खाने की सही सुविधा नहीं होती है। बच्चों को घर से साफ-सुथरा खाना लाने के लिए टिफिन बॉक्स दिए गए हैं, ताकि उनकी सेहत और पोषण में कोई कमी न आए। विद्यालय के प्राचार्य हनुमान प्रसाद गुप्ता ने इस पहल की तारीफ की। उन्होंने सुभाष सत्या और उनकी पत्नी का आभार जताया। गुप्ता ने कहा कि ऐसे प्रयासों से बच्चों की स्कूल आने में रुचि बढ़ती है और उनका मनोबल मजबूत होता है। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के कई बड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें भगत राम वर्मा, कमलेश मिश्रा, दिनेश आर्य और भाजपा जिला मंत्री/मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश वर्मा शामिल थे। कार्यक्रम के आखिर में विद्यालय परिवार ने आए हुए मेहमानों का धन्यवाद किया।
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने 250 बच्चों को बांटे टिफिन:श्रावस्ती के स्वामी दयानंद...
साढ़े आठ लाख करोड़ के निवेश का दावा, इंडस्ट्रियल फेयर में...
रायपुर। राजधानी के साइंस कॉलेज ओपन ग्राउंड में आज से तीन दिवसीय औद्योगिक मेले का भव्य शुभारंभ हुआ है। 18 से 20 सितंबर...































