श्रावस्ती के तुलसीपुर ग्राम सभा में स्थित राम जानकी मंदिर में गणेश उत्सव का चौथा दिन मनाया गया। तुलसीपुर चौराहे पर स्थित इस मंदिर में भक्तों ने ‘गणपति बाप्पा मोरया’ के जयकारे लगाए। गणेश जी को प्रथम पूजनीय माना जाता है। सभी ग्रामीण और क्षेत्रवासी मिलकर चंदा इकट्ठा करते हैं और इस कार्यक्रम का आयोजन करते हैं। सुबह सबसे पहले पूजा-अर्चना और पाठ होता है। भक्तगण गणेश जी को प्रसाद का भोग लगाते हैं और उनका नाम जपते हैं। रात में यह कार्यक्रम शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक चलता है। इस दौरान प्रवचन और कथा का आयोजन किया जाता है। स्थानीय लोगों से बात करने पर दुर्गेश, रवि, राजेश, मुकेश और गोलू जैसे कई लोगों ने इस उत्सव में अपनी भागीदारी बताई।
पहाड़ी इलाकों में सितंबर के महीने में दिसंबर जैसी बर्फबारी
मौसम : मौसम ने एक बार फिर करवट बदला है। पहाड़ी इलाकों में गुरुवार को सितंबर के महीने में दिसंबर जैसी बर्फबारी देखने...






























