शोहरतगढ़ नगर पंचायत सभागार में गुरुवार को पीएम विश्वकर्मा योजना पर एक कार्यशाला हुई। यह आयोजन विश्वकर्मा जयंती के मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष उमा अग्रवाल की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। नगर पंचायत अध्यक्ष उमा अग्रवाल ने कहा कि युवाओं को रोजगार देकर आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाओं से लाभ पहुंचाया जा रहा है। एमएसएमई के सहायक निदेशक प्रेम चंद कुमार ने कामगारों को श्रम रोजगार योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। कार्यशाला में पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को पीएम विश्वकर्मा योजना के फायदे बताए गए। उन्हें ट्रेनिंग, आर्थिक मदद और स्वरोजगार के मौकों के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान कामगारों को पैकेजिंग किट भी बांटे गए। अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने बताया कि अब किसी भी कामगार को लोन के लिए बैंकों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। जल्द ही नगर पंचायत सभागार में एमएसएमई और स्टेट बैंक के अधिकारी आकर कामगारों को लोन देंगे। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, वे जरूर करा लें, ताकि उन्हें रोजगार बढ़ाने के लिए लोन मिल सके। इस जागरूकता कार्यक्रम में जितेन्द्र वर्मा, अमन, अष्टभुज, रिंकू और बब्लू समेत कई कामगार मौजूद थे।
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ शोहरतगढ़ में पीएम विश्वकर्मा योजना की जानकारी दी गई:युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने...
मुंबई में जानलेवा पी. फाल्सीपेरम मलेरिया के मामलों में तेज़ी से...
मुंबई में प्लास्मोडियम फाल्सीपेरम मलेरिया के मामलों में काफी बढ़ोतरी देखी जा रही है, जो इस बीमारी के सबसे गंभीर रूपों में से...






























