Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home Uncategorized तेलंगाना: मंगलसूत्र छीनने की कोशिश कर रहे थे दो बदमाश, महिला ने...

तेलंगाना: मंगलसूत्र छीनने की कोशिश कर रहे थे दो बदमाश, महिला ने डंडों से कर दी पिटाई

0
2

डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में एक महिला ने चेन छीनने वालों का पूरे साहस के साथ सामना किया। नतीजा ये रहा कि वो दोनों झपटमार पकड़े गए। रास्ता पूछने के बहाने झपटमारों ने चेन छीनने की पूरी कोशिश की लेकिन वो कामयाब नहीं हो सके।

मोटरसाइकिल से भागने के वक्त स्थानीय किसानों की मदद से दोनों चोर को पकड़ लिया गया। इसके बाद दोनों की गांववालों ने जमकर पिटाई की। 

रास्ता पूछने के बहाने महिला के करीब आए बदमाश

संगारेड्डी में गुरुवार को हुई घटना में दो युवक किश्तम्मा नाम की महिला से रास्ता पूछने के बहाने रुके। इसके बाद वो उनके पास गए और गले से चेन झपट लिया। महिला सोने का मंगलसूत्र बचाने के लिए उनसे भिड़ गई। इसके बाद महिला की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी जमा हो गए। इसके साथ ही पास काम कर रहे किसान भी चौकन्ना हो गए।

पीछा कर पकड़ा

लूट का विरोध करने के दौरान किशतम्मा की आवाज सुनकर जमा हुए किसानों ने जब उस बाइक सवार युवकों का पीछा किया तो थोड़ी देर में उन्हें सफलता मिल गई। लोगों ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद जो हुआ वो चोरों ने सपने में भी नहीं सोचा होगा। लोगों ने जमकर उसकी पिटाई की। लकड़ी के लट्ठ से उन्हें पीटा गया।

मार खाने के बाद मंगलसूत्र किया वापस

लोगों के द्वारा पीटे जाने पर वो डर गए और मंगलसूत्र वापस कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर जिन्नाराम पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए दोनों झपटमारों की पहचान मुचेरला गांव के वड्डे सैलू और मीनमपल्ली गांव के अरविंद के रूप में हुई है।

पहले भी की है चोरी

ये दोनों संगारेड्डी जिले के हथनूरा मंडल के रहने वाले हैं। इन दोनों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और ये पहले भी चोरी के चार मामलों में शामिल रह चुके हैं। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इधर गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। महिला ने बताया कि उसके मंगलसूत्र में लगे सोने वजन 30 ग्राम है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here