Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश पकड़ी-खुटहा मार्ग पर गिट्टियां बिखरीं: सड़क निर्माण के बीच गड्ढों में भी...

पकड़ी-खुटहा मार्ग पर गिट्टियां बिखरीं: सड़क निर्माण के बीच गड्ढों में भी छोड़ी गईं; स्कूली बच्चों और राहगीरों को परेशानी – Maharajganj Road Construction Issues

महराजगंज के सदर ब्लॉक में पकड़ी से खुटहा होते हुए पनियरा को जोड़ने वाले मार्ग पर निर्माण और चौड़ीकरण का काम चल रहा है। पकड़ी से खुटहा तक सड़क किनारे और गड्ढों में गिट्टियां बिखरी पड़ी हैं। उन्हें समतल कर रोलर से दबाया नहीं गया है। इससे राहगीरों को आन

.

स्थानीय लोगों के मुताबिक, गिट्टियों और गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन चालक फिसलकर गिर रहे हैं। स्कूल जाने वाले बच्चों और स्कूली वाहनों को भी परेशानी हो रही है। इस मार्ग से रोज सैकड़ों स्कूली वाहन और राहगीर गुजरते हैं।

राहगीरों में प्रियांशु, विवेक सिंह, मनोहर लाल, कौशलेंद्र त्रिपाठी, शिवाकांत, रामनिवास, गंगाधर राव, त्रिलोकी राम, संतबली मौर्य, राजेश यादव, सुभाष चंद्र, मनोज कुमार वर्मा और विश्वजीत हरि शामिल हैं। उन्होंने संबंधित विभाग से गिट्टियों को व्यवस्थित कर रोलर से दबाने और गड्ढों को ठीक कराने की मांग की है।