Home Uncategorized थाना सोनवा पुलिस एवं एसटीएफ (STF) उत्तर प्रदेश की संयुक्त टीम द्वारा...

थाना सोनवा पुलिस एवं एसटीएफ (STF) उत्तर प्रदेश की संयुक्त टीम द्वारा अंतर्जनपदीय जाली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 03 अभियुक्त रंगे हाथों गिरफ्तार।

0
38

 

 

₹1,74,000 के जाली नोट, CANON कलर प्रिंटर, इंक रिफिल एवं नोट छापने में प्रयुक्त अन्य उपकरण व सामग्री बरामद।

श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक के निर्देशों के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रभावी नियंत्रण व कार्यवाही व रोकथाम के सम्बन्ध में दिए गए आदेश-निर्देश के क्रम में एसटीएफ मुख्यालय लखनऊ (अपर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार नागर के पर्यवेक्षण में) तथा पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती श्री राहुल भाटी के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रकेश सिंह व क्षेत्राधिकारी इकौना श्री भरत पासवान के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सोनवा श्री विसुनदेव पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में थाना सोनवा व एसटीएफ (STF) उत्तर प्रदेश की संयुक्त टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सटीक सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए मल्हीपुर रोड स्थित गिरिराज राइस मिल’ में दबिश देकर नकली भारतीय मुद्रा (करेंसी नोट) छापने और उनकी सप्लाई करने वाले एक संगठित अंतर्जनपदीय गिरोह के 03 सक्रिय सदस्यों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है.अभियुक्तों के कब्जे से भारी मात्रा में निर्मित व अर्ध-निर्मित जाली नोट, नोट छापने के आधुनिक उपकरण, कच्चा माल तथा अन्य सामग्रियां बरामद हुई हैं. उक्त बरामदगी के आधार पर मामले में नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गयी।

घटना का संक्षिप्त विवरण*:दिनांक 05.11.2026 को एसटीएफ (STF) मुख्यालय लखनऊ एवं थाना सोनवा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सूचना संकलन एवं मुखबिर खास से प्राप्त सटीक सूचना के आधार पर मल्हीपुर रोड स्थित गिरिराज राइस मिल (भिटिया चिचड़ी) में योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी गई। स्थानीय व्यक्तियों द्वारा आपसी रंजिश एवं भय के कारण गवाह बनने से इनकार करने पर विधिक पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु पुलिस टीम के सदस्यों द्वारा नियमानुसार एक-दूसरे की जामा तलाशी ली गई। इसके उपरांत पुलिस टीम द्वारा मिल की घेराबंदी कर कमरे में प्रवेश किया गया, जहां निम्नलिखित अभियुक्तों को जाली भारतीय मुद्रा की छपाई करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

1*. गिरिजा शंकर जायसवाल पुत्र छोटे लाल जायसवाल, निवासी शिवनगर, गोंडा रोड, थाना कोतवाली देहात, जनपद बहराइच

2. नरेन्द्र कुमार चौरसिया पुत्र सुखराम चौरसिया, निवासी ग्राम लालबोझी, पोस्ट भटपुरवा, थाना नवीन मॉडर्न

3. वृजेन्द्र गोस्वामी पुत्र उदयराज गोस्वामी, निवासी ग्राम भगवानपुर बनकट, थाना इकौना, जनपद श्रावस्ती। इन सभी की मौके पर ही नियमानुसार अभियुक्तगण की जामा तलाशी ली गई, जिसमें मोबाइल फोन, आपराधिक कृत्य में प्रयुक्त पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं ड्राइविंग लाइसेंस) तथा ₹5,500 नकद बरामद हुए। इसके अतिरिक्त घटनास्थल की तलाशी के दौरान रैक एवं मेज से कुल ₹1,74,000 मूल्य के निर्मित जाली भारतीय मुद्रा नोट (100, 200 एवं 500 रुपये के मूल्यवर्ग,कुल 804 जाली नोट), एक CANON कलर प्रिंटर मय केबल, प्रिंटर इंक रिफिल, जेके एक्सेल बांड पेपर, स्केल, कटर ब्लेड, कैंची सहित जाली नोट तैयार करने में प्रयुक्त अर्द्धनिर्मित सामग्री एवं कतरन बरामद की गई।साक्ष्यों की विश्वसनीयता एवं विधिक शुद्धता बनाए रखने हेतु भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 105* के प्रावधानों के अंतर्गत संपूर्ण गिरफ्तारी एवं बरामदगी की कार्यवाही की मौके पर ही वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी कराई गई। बरामद जाली नोटों, मुद्रण उपकरणों एवं कतरनों को नियमानुसार अलग-अलग पारदर्शी डिब्बों एवं सफेद कपड़ों में सुरक्षित रखकर मौके पर ही सील-सर्वमोहर किया गया तथा नमूना मोहर तैयार की गई। अभियुक्तगण को थाना सोनवा पर उनके विरुद्ध मु0अ0सं0 0196/2026, धारा 3(5), 318(2), 180, 181, 182 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।

अभियुक्तों से पूछताछ का विवरण एसटीएफ लखनऊ उत्तर प्रदेश को जनपद श्रावस्ती एवं बहराइच के आस पास नकली करेंसी नोटों की आपूर्ति करने वाले गिरोह के संबंध में सूचना प्राप्त हो रही थी। अभियुक्तों ने बताया कि जाली नोट छापने के लिए आवश्यक सामग्री जैसे CANON कलर प्रिंटर, इंक, पेपर एवं अन्य उपकरण वे तीनों मिलकर लखनऊ के लालबाग स्थित CANON एजेंसी से खरीदकर लाए थे। अभियुक्त वृजेन्द्र गोस्वामी ने बताया कि उसने मुंबई में जाली नोट छापने के संबंध में जानकारी प्राप्त की थी तथा यूट्यूब वीडियो के माध्यम से भी इसकी जानकारी हासिल की थी। इसी जानकारी के आधार पर वह अपने दोनों साथियों के साथ मिलकर जाली नोट तैयार कर रहा था। इस कार्य में वृजेन्द्र मुख्य रूप से नोटों की छपाई करता था, जबकि गिरिजाशंकर एवं नरेन्द्र उसके साथ नोटों की कटाई, गड्डियां बनाने एवं पैकिंग करने का काम करते थे।अभियुक्तगण ने बताया कि दीपावली का त्योहार नजदीक होने के कारण जाली नोटों को बाजार में खपाने की योजना बनाई गई थी। इसके लिए दुकानदारों से सामान एवं जेवरात खरीदने के बहाने जाली नोटों का इस्तेमाल करने तथा जुआ खेलने वाले लोगों के बीच नकली नोटों की आपूर्ति करने की योजना थी। इसके अतिरिक्त, वे एक लाख रुपये के असली नोट के बदले तीन लाख रुपये के जाली नोट देने के लिए ग्राहकों को भी तैयार कर रहे थे, ताकि अधिक से अधिक आर्थिक लाभ अर्जित किया जा सके।

अभियुक्तगण के अनुसार इस अवैध कारोबार से प्राप्त होने वाले लाभ एवं मुनाफे को तीनों के बीच बराबर-बराबर बांटने की सहमति बनी थी। इस प्रकार तीनों अभियुक्त आपसी मिलीभगत एवं पूर्व नियोजित योजना के तहत गिरिराज राइस मिल में जाली भारतीय मुद्रा तैयार कर उसे बाजार में खपाने की तैयारी कर रहे थे।

बरामदगी का विवरण:

कुल ₹1,74,000 के जाली भारतीय मुद्रा नोट, जिसमें 100 रुपये के 537 नोट, 200 रुपये के 44 नोट और 500 रुपये के 223 निर्मित नोट शामिल हैं (कुल 804 जाली नोट).

* एक अदद CANON कलर प्रिंटर मय केबल।

* चार अदद भरी हुई प्रिंटर इंक रिफिल।

* 156 अदद A4 साइज पेपर पर दोनों तरफ छपे जाली नोटों के प्रिंट।

* JK एक्सेल सुपर व्हाइट बांड पेपर।

* पांच पैकेट ब्लेड, तीन अदद कैंची एवं दो स्टील स्केल।

* ₹5,500 नकद।

* तीन मोबाइल फोन एवं पहचान संबंधी दस्तावेज।

अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास

 

1.गिरिजा शंकर जायसवाल – शून्य।

2.नरेन्द्र कुमार चौरसिया – शून्य।

3. वृजेन्द्र गोस्वामी – *मु0अ0सं0 0320/2020 धारा 323, 352, 452, 504, 506 IPC, थाना इकौना, जनपद श्रावस्ती

पंजीकृत अभियोग एवं विधिक कार्यवाही

इस संबंध में थाना सोनवा पर मु0अ0सं0 0196/2026 धारा 3(5), 318(2), 180, 181, 182 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। प्रकरण की अग्रिम विवेचना उपनिरीक्षक श्री गौरव सिंह द्वारा की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली संयुक्त पुलिस टीम

 

1. विसुनदेव पाण्डेय – थानाध्यक्ष, थाना सोनवा।

2. विनोद कुमार सिंह – उपनिरीक्षक, एसटीएफ मुख्यालय।

3. अशोक कुमार गुप्ता – उपनिरीक्षक, एसटीएफ मुख्यालय।

4. राजेश मौर्या – उपनिरीक्षक, एसटीएफ मुख्यालय।

5. चंद्रशेखर प्रजापति – उपनिरीक्षक, चौकी प्रभारी चंद्रखा बुजुर्ग, थाना सोनवा।

6. हेड कांस्टेबल रूद्र नारायण उपाध्याय, कौशलेन्द्र प्रताप सिंह, रवि वर्मा एवं विजय वर्मा – एसटीएफ टीम।

7. हेड कांस्टेबल जय प्रकाश यादव – थाना सोनवा।

8. कांस्टेबल राहुल, सच्चिदानन्द शुक्ला एवं विवेक सिंह – थाना सोनवा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here