बस्ती जिले के बनकटी थाना क्षेत्र के रौता पार गांव में लुधियाना से छुट्टी पर घर आए 43 साल के सुखराम चौधरी की मंगलवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। सुखराम चौधरी स्वर्गीय अयोध्या चौधरी के सबसे बड़े बेटे थे। वह अपने बेटे के साथ लुधियाना की एक धागा मिल में काम करते थे। उनके दो छोटे भाई चिंताराम और राजकुमार हैं। घर पर उनकी 66 वर्षीय मां सुमित्रा देवी रहती हैं, जो किसी तरह अपना जीवन यापन कर रही हैं। सुखराम चौधरी कुछ दिन पहले ही छुट्टी लेकर घर आए थे। सुखराम के निधन से परिवार में मातम छा गया है। उनके बच्चे अभी नाबालिग हैं और परिवार में अब कोई कमाने वाला नहीं बचा है। उनके पिता का निधन भी एक साल पहले हो चुका था।



















