श्रावस्ती। सीएमओ कार्यालय सभागार में बृहस्पतिवार को संवेदीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की समय से पहचान और नियमित निगरानी पर जोर दिया गया। सीएमओ डॉ. एके सिंह ने ब्लॉक स्तरीय चिकित्सा अधिकारियों और स्टाफ नर्सों को निर्देश दिया कि प्रत्येक हाई रिस्क प्रेग्नेंसी को गंभीरता से लेते हुए नियमित फॉलोअप सुनिश्चित करें। जटिलता के संकेत मिलने पर तत्काल उपचार और रेफरल की व्यवस्था करें। उन्होंने कहा कि समय पर पहचान, उपचार और रेफरल सुरक्षित मातृत्व की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। इससे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य बेहतर बनाया जा सकता है। इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. उदय नाथ, डॉ. संतोष कुमार गुप्ता, चंदन कुमार निषाद, आराधना श्रीवास्तव सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
और पढ़ें› संतोषनगर-पचपेड़वा मार्ग पर झाड़ियों से घिरा मोड़:टूटे बिजली के खंभों और लटकते तारों से हादसे का खतरा; ग्रामीण नाराज › आपदा से बचाव में स्काउट गाइड की भूमिका अहम:दिग्विजयनाथ इंटर कॉलेज में शिविर समापन पर प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने बच्चों को किया प्रेरित › अलीगढ़:रेस्टोरेंट के स्टाफ को सिंक की जाली में फंसी मिली हीरे की अंगूठी, फिर जो हुआ सब देखते रह गए – Restaurant Staff Returns Diamond Ring Found In Sink › Basti News:संविदा स्वास्थ्यकर्मियों की हड़ताल से 20 आयुष्मान आरोग्य मंदिर बंद – 20 Ayushman Arogya Mandirs Closed Due To Strike By Contractual Health Workersभारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAK“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026















