महराजगंज में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) की बैंक सखियों ने शुक्रवार को डीएम गौरव सिंह सोगरवाल को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मानदेय बढ़ाने समेत कई मांगों के समाधान की अपील की। बैंक सखियों को हर महीने सिर्फ 5,000 रुपये मानदेय मिलता है। महंगाई में परिवार चलाना मुश्किल है। उन्हें बैंक ड्यूटी के दौरान पहचान पत्र भी नहीं दिया जाता। उनकी मांग है कि मानदेय 18,000 से 25,000 रुपये प्रतिमाह किया जाए। साथ ही, बैंक ड्यूटी के लिए पहचान पत्र भी मिले। बैंक सखियों ने चेतावनी दी कि मांगों पर कार्रवाई न होने पर वे जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेंगी। डीएम ने उनके पत्र पर विचार का आश्वासन दिया है। इस दौरान रीता देवी, मंजू वर्मा, अंजू, कमलावती देवी, अंबिका देवी, संगीता, माया गुप्ता, मनसा देवी, सुनीता गुप्ता, सीमा, दुर्गावती, ललिता, पुष्पा कुशवाहा, नीतू उपाध्यक्ष, अनीता सिंह, रजनी, गुड़िया, संध्या देवी समेत कई बैंक सखियां मौजूद थीं।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› महराजगंज में दो चोरी मामलों में तीन आरोपी गिरफ्तार:दो बाइक और चोरी का घरेलू सामान बरामद, सभी को भेजा जेल › बिना वोटिंग फाइनल हो गई सीट:यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर सभी उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित, पढ़ें पूरा अपडेट – All Candidates For 10 Rajya Sabha Seats In Up Elected Unopposed Read Tfull Update › Basti News:चहारदीवारी में घुसकर मारपीट का आरोप, प्राथमिकी – Fir Lodged Over Allegations Of Trespassing And Assault › Video: बहराइच में घड़ियाल सेंटर पर चित्रकला व क्विज प्रतियोगिता, डीएफओ ने बच्चों को सम्मानित किया“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026





















