Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश Shravasti News:वियतनामी अनुयायियों से गुलजार हुई श्रावस्ती – Shravasti Abuzz With Vietnamese...

Shravasti News:वियतनामी अनुयायियों से गुलजार हुई श्रावस्ती – Shravasti Abuzz With Vietnamese Followers

Shravasti abuzz with Vietnamese followers

संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती

Updated Thu, 08 Oct 2026 09:55 PM IST


गंध कुटी में माैजूद अनुयायी



कटरा। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती बृहस्पतिवार को वियतनाम से आए 25 सदस्यीय अनुयायियों के दल से गुलजार रही। बौद्ध भिक्षु देवानंद के नेतृत्व में दल ने पारंपरिक विधि से बोधि वृक्ष का दर्शन-पूजन किया। इस दौरान बौद्ध सभा का आयोजन भी हुआ। भिक्षु देवानंद ने बताया कि सिद्धार्थ का जन्म करीब 2,500 वर्ष पूर्व नेपाल में राजकुमार के रूप में हुआ था। पिता ने उन्हें सभी सुख-सुविधाएं दीं, लेकिन जीवन के दुखों से परिचित होने पर उन्होंने लोक कल्याण के लिए दुख दूर करने के उपाय खोजने का संकल्प लिया। 29 वर्ष की आयु में उन्होंने गृह-सुख त्यागकर वन में ज्ञान की खोज शुरू की। छह वर्ष ध्यान के बाद ज्ञान और असीम करुणा की अनुभूति हुई और वे बुद्ध कहलाए।


संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat