महराजगंज में आशा कार्यकर्ताओं और आशा संगिनी संघ ने अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन और कार्य बहिष्कार शुरू किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदा यादव के आह्वान पर शुक्रवार को मिठौरा (जगदौर) सीएचसी पर सैकड़ों आशा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर अधीक्षक डॉ. डीएन सिंह को ज्ञापन सौंपा। उनकी मुख्य मांग है कि उन्हें राज्य कर्मचारी का दर्जा, निश्चित मासिक मानदेय और समान काम का समान वेतन मिले। यह प्रदर्शन आशा संघ की जिलाध्यक्ष जमीरुन निशा के नेतृत्व में हुआ। आशाएं स्वास्थ्य योजनाओं को लोगों तक पहुंचाती हैं और कोरोना में भी अहम भूमिका निभाई। पर मुख्यमंत्री ने मानदेय नहीं बढ़ाया, जिससे असंतोष है। 8 अक्टूबर से प्रसव कार्य छोड़कर अन्य सभी स्वास्थ्य कार्यों का बहिष्कार जारी। संघ ने मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। इस दौरान पुनीता देवी, माया देवी, शशिकला, बेबी, संगीता, स्नेह लता, परमज्योति देवी, मेवाती, सरिता, बिन्दा देवी, सीमा देवी, मीरा देवी और बबिता समेत कई आशा कार्यकर्ता मौजूद थीं।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› महराजगंज में दो बाइकों की टक्कर:जिला उद्योग चौराहे के पास पतरेगवा निवासी गंभीर घायल › यूपी:आगरा के जूता उद्योग की वैश्विक बाजार पर नजर, पीएम मोदी और स्विस राष्ट्रपति की बैठक में पूरन डावर शामिल – Agra Industrialist Puran Dawar Joins Modi-swiss President Talks, Highlights Footwear Sector Opportunities › Basti News:लक्ष्य से भी कम आए ई-ट्राईसाइकिल के लिए आवेदन, आय प्रमाण पत्र बना रोड़ा – Applications For E-tricycles Fall Short Of Target; Income Certificate Proves To Be A Hurdle › Bahraich News:अपहरण व दुष्कर्म के दोषी को 10 साल कैद की सजा – Convict Sentenced To 10 Years In Prison For Abduction And Rape“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026



















