अरुण कुमार पटेल | खजुरिया(निचलौल), महराजगंज12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
महराजगंज में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए ईवीएम और वीवीपैट की पहली जांच (एफएलसी) 12 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ वेयरहाउस खुलवाया और मशीनों की साफ-सफाई के निर्देश दिए।
डीएम ने बताया कि एफएलसी वीडियोग्राफी के बीच पारदर्शी तरीके से होगी। बीईएल के इंजीनियर डीएम की देखरेख और राजनीतिक दलों की मौजूदगी में जांच करेंगे। सिर्फ पास हुई मशीनें ही चुनाव में इस्तेमाल होंगी।
इसके बाद डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से बैठक की। इसमें वोटर लिस्ट में छूटे नाम जोड़ने और नए वोटर बनाने का अनुरोध हुआ। डीएम ने सभी संबंधितों को घर-घर जाकर वोटर लिस्ट सही कराने के निर्देश दिए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार और सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी समेत कई राजनीतिक दलों के पदाधिकारी मौजूद रहे।


“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAK“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026






















