![]()
बहराइच के रुपईडीहा डिपो में अवैध डग्गामार वाहनों के खिलाफ एक रैली निकाली गई। यह प्रदर्शन कर्मचारी एकता संघ उत्तर प्रदेश की शाखा और रोडवेज डिपो के अध्यक्ष आफताब अहमद कुरैशी के नेतृत्व में हुआ। इसमें क्षेत्रीय प्रबंधक राम प्रकाश और चालक-परिचालक संविदा कर्मियों ने हिस्सा लिया। कर्मचारियों का कहना है कि अवैध वाहनों से लोड फैक्टर कम हो जाता है। इससे चालक-परिचालकों पर अधिकारियों का दबाव बढ़ता है। लखनऊ, हरिद्वार, दिल्ली, बनारस और जयपुर जैसे रूटों पर 50% से कम लोड फैक्टर होने पर उन्हें परेशानी होती है। क्षेत्रीय प्रबंधक राम प्रकाश ने बताया कि कस्बे में एक दर्जन से ज्यादा बस स्टैंड हैं, जहां से लंबी दूरी की सवारियां मिलती हैं। परिवहन विभाग को इसकी जानकारी होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होती। उन्होंने कई बार लिखित शिकायत भी की है। इन अवैध वाहनों से डिपो को रोज 4 से 5 लाख रुपए का नुकसान हो रहा है। राम प्रकाश ने रुपईडीहा थाने पहुंचकर इंस्पेक्टर गणेश तिवारी को ज्ञापन भी सौंपा।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› श्रावस्ती में डीएम बोलीं- मोहम्मदापुर घटना के दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई › छावनी में छात्र की हॉकी और थप्पड़ों से पिटाई:बाग में घेरकर बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल; पुलिस ने केस दर्ज किया › एबीवीपी के युवती सम्मेलन में नारी सशक्तीकरण पर जोर:नानपारा में हुआ आयोजन, महिला आयोग की सदस्य अर्चना मिश्रा रही मुख्य अतिथि › महराजगंज में बाइक हादसे में नेपाली युवक गंभीर घायल:केवलापुर कला में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026


















