महराजगंज के परतावल क्षेत्र में बिजली बिल जमा कराने के बाद रसीद नहीं मिलने का मामला सामने आया है। तरकुलवा भटगावां निवासी विन्द्रवती पत्नी उत्तम ने बिजली विभाग के अधिकारियों को शिकायत पत्र देकर मामले की जांच कराने की मांग की है। विन्द्रवती के अनुसार, करीब एक साल पहले उनका बिजली कनेक्शन कट गया था। जुलाई 2026 में दोबारा आवेदन करने के बाद कनेक्शन चालू कराने की प्रक्रिया शुरू हुई। उनका कहना है कि बकाया बिल जमा कराने के लिए 55 हजार रुपए दिए थे, लेकिन कई महीने बीतने के बाद भी भुगतान की रसीद नहीं मिली। शिकायत पर जांच जारी उपभोक्ता ने बताया कि रसीद मांगने पर उन्हें टालमटोल का सामना करना पड़ा। उन्होंने पैसे वापस मांगने पर धमकी मिलने की बात भी शिकायत में कही है। पीड़िता ने परतावल विद्युत उपकेंद्र के उपखंड अधिकारी (एसडीओ) मयंक अग्रवाल को शिकायती पत्र दिया है। एसडीओ ने बताया कि उनका तबादला हो गया है, लेकिन मामले की जांच जारी है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› श्रावस्ती में डीएम बोलीं- मोहम्मदापुर घटना के दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई › छावनी में छात्र की हॉकी और थप्पड़ों से पिटाई:बाग में घेरकर बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल; पुलिस ने केस दर्ज किया › एबीवीपी के युवती सम्मेलन में नारी सशक्तीकरण पर जोर:नानपारा में हुआ आयोजन, महिला आयोग की सदस्य अर्चना मिश्रा रही मुख्य अतिथि › महराजगंज में बाइक हादसे में नेपाली युवक गंभीर घायल:केवलापुर कला में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026



















