Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश Shravasti News:36 घंटे गुल रही 86 गांवों की बिजली – Power Supply...

Shravasti News:36 घंटे गुल रही 86 गांवों की बिजली – Power Supply To 86 Villages Remained Disrupted For 36 Hours

loader

गिलौला। विद्युत उपकेंद्र गिलौला से जुड़े 86 गांवों की बिजली बुधवार सुबह 10 बजे गुल हो गई। 36 घंटे बाद बृहस्पतिवार को आपूर्ति बहाल हो सकी। इस दौरान ग्रामीणों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी। उपकेंद्र से गिलौला, सिटकहना, धरसवा, चंद्रावा, औरैया, निधान, दंदौली, बंतरवारा और लेंगड़ी गूलर समेत 143 गांवों को बिजली मिलती है। अर्नब तूफान के दौरान तेज आंधी से सभी गांवों की आपूर्ति ठप हो गई थी। इनमें 86 गांवों की बिजली बाद में बहाल कर दी गई, जबकि 57 गांवों में अब भी आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। बुधवार को बारिश के दौरान बहाल 86 गांवों की बिजली फिर गुल हो गई। बृहस्पतिवार को आपूर्ति बहाल होने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।


मेन लाइन में दिक्कत के चलते 86 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हुई थी, जिसे बहाल कर दिया गया है। शेष बचे 57 गांवों के आपूर्ति बहाल करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य जारी है। जल्द आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

प्रवेंद्र सिंह, एसडीओ

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat