![]()
महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद से जुड़े एक मामले में दो युवकों पर केस दर्ज हुआ है। इन पर अश्लील वीडियो और मैसेज भेजने के साथ जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। कुछ दिन पहले इसी विवाद को लेकर थाने में हाथापाई की बात भी सामने आई थी। काश्तखेरा गांव के विजय कुमार सिंह ने पुलिस अधीक्षक से इसकी शिकायत की थी। विजय कुमार सिंह ने गांव के अमित कुमार सिंह और आदित्य प्रताप उर्फ बिनीत सिंह पर अपनी बेटी और पत्नी को अश्लील वीडियो व मैसेज भेजकर परेशान करने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, विरोध करने पर उन्हें गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी भी दी गई। शिकायत के बाद 7 अक्टूबर को कोल्हुई थाने में बीएनएस की धारा 115(2), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› Shravasti News:अधिवक्ताओं ने राजस्व न्यायालयों का किया बहिष्कार – Advocates Boycotted Revenue Courts › बस्ती में कूड़ा फेंकने के विरोध पर विवाद:लाठी-डंडों से मारपीट का आरोप; दो नामजद › बहराइच में बास्केटबॉल चैंपियनशिप:डिवाइन ग्रेस स्कूल और हूप गर्ल्स बनीं चैंपियन, विराट-सौम्या बेस्ट प्लेयर › चौक नगर पंचायत को मिला पूर्णकालिक ईओ:मनोज कुमार प्रियदर्शी ने संभाला कार्यभार, मई से उधार के अधिकारियों के सहारे चल रहा था काम“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026













