![]()
उत्तर प्रदेश के महसी गांव की ममता मिश्रा ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं। वह राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में समूह सखी के पद पर काम करती हैं। पिछले तीन साल से वह खुद भी समूह से जुड़ी हैं और दूसरी महिलाओं का जीवन बेहतर बना रही हैं। ममता ने खुद सिलाई और ब्यूटी पार्लर का काम सीखा। फिर उन्होंने इसी हुनर से अन्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में मदद की। उनके प्रशिक्षण से महसी की महिलाएं आत्मनिर्भर बनने के लिए उनके पास आ रही हैं। ममता अब तक 50 से 60 ग्रामीण महिलाओं को सिलाई और ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण दे चुकी हैं। ममता से ट्रेनिंग पाने के बाद ये महिलाएं अब अपना काम कर रही हैं। कोई कपड़े सिलकर तो कोई ब्यूटी पार्लर चलाकर अपने परिवार को आर्थिक मदद दे रही हैं। ममता कहती हैं कि उनका लक्ष्य है कि गांव की हर महिला अपने पैरों पर खड़ी हो। उनके इन प्रयासों से महसी की महिलाएं सशक्त और स्वावलंबी बन रही हैं।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› Shravasti News:अधिवक्ताओं ने राजस्व न्यायालयों का किया बहिष्कार – Advocates Boycotted Revenue Courts › बस्ती में कूड़ा फेंकने के विरोध पर विवाद:लाठी-डंडों से मारपीट का आरोप; दो नामजद › बहराइच में बास्केटबॉल चैंपियनशिप:डिवाइन ग्रेस स्कूल और हूप गर्ल्स बनीं चैंपियन, विराट-सौम्या बेस्ट प्लेयर › चौक नगर पंचायत को मिला पूर्णकालिक ईओ:मनोज कुमार प्रियदर्शी ने संभाला कार्यभार, मई से उधार के अधिकारियों के सहारे चल रहा था काम“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026













