Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश पयागपुर के काली मंदिर में भरा पानी:श्रद्धालुओं में निराशा, पूजा-अर्चना में परेशानी;...

पयागपुर के काली मंदिर में भरा पानी:श्रद्धालुओं में निराशा, पूजा-अर्चना में परेशानी; लोगों ने प्रशासन से समाधान मांगा

पयागपुर के काली मंदिर में भरा पानी:श्रद्धालुओं में निराशा, पूजा-अर्चना में परेशानी; लोगों ने प्रशासन से समाधान मांगा

बहराइच के पयागपुर में वार्ड नंबर 7 में स्थित प्राचीन काली माता मंदिर में पानी भर गया है। इस वजह से इस बार नवरात्र का पर्व नहीं मनाया जा सकेगा। मंदिर परिसर में पानी भरने से श्रद्धालुओं को पूजा करने में काफी दिक्कत हो रही है। नवरात्र के दौरान इस पुराने मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ती है। लोग मां काली की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। लेकिन पानी भरने के कारण सभी धार्मिक कार्यक्रम पर असर पड़ रहा है, जिससे स्थानीय भक्तों में निराशा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर जैसे खास धार्मिक स्थल पर पानी भरने की समस्या का जल्दी हल होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से मंदिर से पानी निकलवाने और स्थायी समाधान करने की मांग की है। अब देखना होगा कि विभाग इस समस्या पर कितनी जल्दी कदम उठाता है, ताकि भक्तों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान हो सके और मंदिर में पूजा-पाठ की व्यवस्था फिर से शुरू हो सके।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat