Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बस्ती में प्राथमिक शिक्षक संघ का शैक्षिकोन्नयन गोष्ठी और अधिवेशन:प्रेस क्लब सभागार...

बस्ती में प्राथमिक शिक्षक संघ का शैक्षिकोन्नयन गोष्ठी और अधिवेशन:प्रेस क्लब सभागार में हुआ, जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया संबोधित; सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए

बस्ती में प्राथमिक शिक्षक संघ का शैक्षिकोन्नयन गोष्ठी और अधिवेशन:प्रेस क्लब सभागार में हुआ, जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया संबोधित; सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए

बस्ती में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की क्षेत्रीय इकाई बस्ती सदर का शैक्षिकोन्नयन गोष्ठी और अधिवेशन प्रेस क्लब सभागार में हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी मुख्य अतिथि थे। उन्होंने शिक्षकों के हितों के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। जिला संयोजक देवेंद्र वर्मा ने कहा कि संगठन शिक्षकों के सम्मान और अधिकार के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ने को तैयार है। सह संयोजक विजय प्रकाश चौधरी समेत कई अन्य लोगों ने भी अधिवेशन को संबोधित किया। अधिवेशन के बाद ब्लॉक कार्यकारिणी के चुनाव हुए। पर्यवेक्षक सत्य प्रकाश पाठक और निर्वाचन अधिकारी राम भरत वर्मा की देखरेख में सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। विजय प्रताप वर्मा अध्यक्ष, राजी शरण मंत्री और राकेश चौधरी कोषाध्यक्ष बने। राम कृष्ण पाण्डेय वरिष्ठ उपाध्यक्ष और सर्वेश कुमार यादव संयुक्त मंत्री चुने गए। जिला सह संयोजक विजय प्रकाश चौधरी ने नए पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस मौके पर सैकड़ों शिक्षक साथी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat