बहराइच के मिहिपुरवा में एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने सीओ और एसओ के साथ आदर्श श्रीरामलीला दशहरा महोत्सव की तैयारियों और रामलीला मेला मैदान का निरीक्षण किया। एसडीएम ने पुलिस को सुरक्षा मजबूत रखने, भीड़ व ट्रैफिक व्यवस्था ठीक रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है, पुलिसकर्मी सतर्क रहें। बिजली विभाग के एसडीओ को मेला परिसर में सही रोशनी और लगातार बिजली सप्लाई सुनिश्चित करने को कहा। तारों व उपकरणों की जांच पर भी जोर दिया ताकि हादसा न हो। नगर पंचायत के कार्यकारी अधिकारी को मेला परिसर व आसपास नियमित सफाई, कूड़े का सही निपटान और साफ-सुथरा माहौल बनाए रखने के निर्देश मिले। सभी विभागों को मिलकर काम करने व लापरवाही से बचने को कहा, ताकि महोत्सव शांतिपूर्ण पूरा हो।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› समूह सखी मिथलेश ने 20 SHG बनाकर महिलाओं को जोड़ा:खुद लोन लेकर खोली कपड़े की दुकान, बनी आत्मनिर्भर › Navratri Preparations in Aswa | Temple Cleaning & Poster Campaign 2026 › सिसवा में रेलवे ट्रैक पर मिला बुजुर्ग का शव:शिनाख्त करवाने में जुटी पुलिस, लोको पायलट ने स्टेशन मास्टर को दी सूचना › न्याय:शादी के बाद नहीं बने संबंध, 40 लाख के लिए दबाव का आरोप; अदालत ने विवाह किया अमान्य – Court Declares Marriage Void After Wife’s Plea Over Unconsummated Marriage“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026

















